Mukhtar Ansari Wife: मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी आफशा आखिर है कहां? इनकम टैक्‍स के नोटिस पर भी नहीं हुई हाजिर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mukhtar Ansari Wife: मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी आफशा आखिर है कहां? इनकम टैक्‍स के नोटिस पर भी नहीं हुई हाजिर

Mukhtar Ansari Wife: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी आफशा अंसारी मंगलवार को

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की नोटिस के बावजूद इंवेस्टिगेशन विंग के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -

आफशा को बेनामी संपत्तियों के सिलसिले में विभाग ने लखनऊ ऑफिस में तलब किया था।

इसके पहले मई में गाजीपुर में आफशा से जुड़ी प्रॉपर्टी को बेनामी

संपत्ति रोकथाम अधिनियम (पीबीपीपीए) के तहत कुर्क कर लिया गया था।

इसके तहत गाजीपुर में कुर्क किए गए प्‍लॉट की कीमत 12 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार यह प्‍लॉट मुख्‍तार अंसारी के करीबी गणेश दत्‍त मिश्रा के नाम पर था।

जांच में पता चला कि मिश्रा एक काल्‍पनिक व्‍यक्ति का नाम था। हकीकत में प्रॉपर्टी अंसारी की थी।

ताउम्र जेल में ही रहेगा मुख्‍तार

बता दें कि मुख्‍तार अंसारी को 5 जून को वाराणसी की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अवधेश राय हत्‍याकांड में

उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद यह तय हो गया है कि मुख्तार अंसारी अब ताउम्र जेल में रहेगा।

एडीजीसी विनय कुमार सिंह के अनुसार यह केस ‘रेयरेस्ट आफ रेयर’ श्रेणी में था।

इसलिए इसमें उम्रकैद की सजा हुई। उम्रकैद में अंतिम सांस तक जेल काटने का प्रावधान है।

हालांकि आचरण के आधार पर पर शासन स्तर से छूट मिल सकती है।

अलग-अलग जेलों में बंद हैं अंसारी परिवार के सदस्‍य

इधर, जेल में बंद मुख्तार अंसारी के परिवार के तीन दूसरे सदस्य भी अलग-अलग जेलों में हैं।

बड़े बेटे अब्बास अंसारी पर संगीन मुकदमे दर्ज हैं, वह चित्रकूट जेल में है।

कासगंज जेल में अब्बास से गैरकानूनी तरीके से मिलने के आरोप में

पत्नी एवं मुख्तार की बहू निकहत अंसारी भी गिरफ्तार हुई। वह भी चित्रकूट जेल में बंद है।

अफजाल भी जेल में

गैंगस्टर मामले में गाजीपुर कोर्ट से दोषी करार दिए गए भाई अफजाल अंसारी भी जेल में हैं।

उन्हें गाजीपुर जेल में रखा गया है। मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी पर भी मुकदमे हैं।

फरार अफशा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। मुख्तार के

दूसरे बेटे उमर पर भी केस दर्ज है। पुलिस उसे भी तलाश रही है।

बहू निखत ने जेल में छोड़ी कूलर की मांग

ससुर मुख्‍तार अंसारी को सजा होने के बाद से बहू निखत बानो ने कूलर की मांग छोड़ दी।

सामान्य कैदी की तरह गुमसुम बैठी रही। मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को

चित्रकूट जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक,

रविवार तक निखत बानो ने भीषण गर्मी की बात कहते हुए जेल प्रशासन से कूलर की मांग की थी। कूलर न मिलने पर

हंगामा भी किया था। सोमवार को ससुर मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा होने के बाद से वह शांत है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...