Akanksha Dubey: मर्डर या सुसाइड? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Akanksha Dubey: मर्डर या सुसाइड? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की वजह

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह साफ अक्षरों में लिखा हुआ है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि आकांक्षा के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं

और उनकी मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई हैं।

हालांकि, अभिनेत्री के परिवार वाले इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।

उनका कहना है कि उनकी बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया।

अब सवाल यह उठता है कि पुलिस किस एंगल से इस केस की जांच करेगी?

लिव-इन में रहते थे आकांक्षा और समर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब भी अलग-अलग एंगल से इस केस की जांच कर रही है।

इस वक्त पुलिस अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड समर सिंह की तलाश कर रही है।

पुलिस का मानना है कि आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे समर सिंह का हाथ हो सकता है।बता दें,

आकांक्षा और समर सिंह लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों वाराणसी में एक साथ रहते थे।

पुलिस ने कही ये बात

मीडिया से हुई बातचीत में पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात आकांक्षा दुबे और समर सिंह

साथ में थे। दोनों एक पार्टी में गए थे। हालांकि, आत्महत्या वाली रात जब आकांक्षा पार्टी के बाद

होटल वापस आई थीं तब उनके साथ समर सिंह नहीं थे। बल्कि एक अनजान शख्स था।

वह उन्हें छोड़ने उनके कमरे में गया और 17 मिनट तक वहीं रहा।

माता-पिता को इस शख्स पर है शक

आकांक्षा की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह पर शक जताया है।

उनका कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। भोजपुरी एक्ट्रेस की मां

ने ये तक कहा कि संजय सिंह के साथ-साथ उसका भाई भी इस साजिश में शामिल है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...