Employment:UP के इन 17 जिलों में 51 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए योगी सरकार की तैयारी
employment: यूपी की योगी सरकार राज्य के 17 जिलों में निवेश परियोजनाओं के
जरिए 51 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम करेगी।
लखनऊ-गोरखपुर, वाराणसी-प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आगरा-झांसी में भी
बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। यह 17 जिले वह हैं जहां नगर निगम है।
शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत सभी नगर निगम क्षेत्रों के युवाओं के द्वार
रोजगार (employment) पहुंचाने के लिए संकल्पित योगी सरकार ने इसका ताना-बाना
तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह धरातल पर उतरने लगेगा।
लखनऊ के 16 लाख और मुरादाबाद में 40 हजार से अधिक को रोजगार
यूपी में 17 नगर निगम वाले जिलों में लखनऊ में 782 प्रस्तावों के जरिए 196261 करोड़ के
निवेश होंगे, जिससे 16.31 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी।
वहीं फिरोजाबाद में 8.57 लाख युवाओं को रोजगार से
जोड़ने के लिए 14874 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
मुरादाबाद को 22520 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं,
जिसके जरिए यहां के भी 40321 युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मुहैया होंगे।
निवेश प्रस्तावों के जरिए सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
शाहजहांपुर, मथुरा और अयोध्या भी विकास की रेस में
शाहजहांपुर में वैश्विक निवेश सम्मेलन से 66502 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।
इससे 5.10 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर
उपलब्ध होंगे। अयोध्या में 53472 और मथुरा-वृंदावन के
50 हजार युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़कर सुनहरा भविष्य देगी।
कई नामचीन कंपनियां इन क्षेत्रों में करेंगी निवेश
जीआईएस में टॉप-10 में अग्रणी टाउचेन ग्रुप ऑफ कंपनीज आगरा, लखनऊ व वाराणसी में
निवेश करने की इच्छुक है तो आरजी स्ट्रेटजिज ग्रुप गोरखपुर व गाजियाबाद में कई सेक्टरों में
निवेश को धरातल पर पहुंचाएगा। एनटीपीसी लिमिटेड झांसी व प्रयागराज में
ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा तो यूनिकॉर्न एनर्जी लखनऊ और पं. वासुदेव तिवारी स्किल
यूनिवर्सिटी झांसी व आसपास के युवाओं को निवेश के जरिए रोजगार से जोड़ेगा।
नगर निगम रोजगार
लखनऊ 1631543
फिरोजाबाद 857740
गाजियाबाद. 634864
शाहजहांपुर 510567
कानपुर 374182
गोरखपुर 197814
अलीगढ़ 162254
वाराणसी 135108
झांसी 132453
मेरठ 110018
आगरा 105515
प्रयागराज 67033
अयोध्या 53472
मथुरा-वृंदावन 50387
बरेली 43571
सहारनपुर 42898
मुरादाबाद 40321
कुल 5189740
