Execute: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज से परेशान थे दोनों

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Execute: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज से परेशान थे दोनों

execute: इटावा में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

खुदकुशी के पीछे 10 लाख का कर्ज कारण बताया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दासीपुर गांव में रहने वाले राजू शाक्य(35) का

अपनी मां से विवाद हुआ था। इससे आहत होकर राजू की पत्नी शिखा(32) कमरे में चली गई

और फांसी लगा ली। पत्नी को गुस्से में कमरे में जाते देखने के बाद राजू ने दरवाजा खुलवाने

का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने दरवाजा तोड़ा तो

शिखा फांसी के फंदे पर लटकी थी। जैसे-तैसे उसने पत्नी को फंदे से उतारा

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे आहत होकर राजू खेतों की ओर

भाग गया और खेत पर खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

गांव वालों की सूचना पर सीओ विवेक जावला फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि राजू ने अपने छोटे भाई की शादी और

मकान बनवाने के लिए कुछ लोगों से 10 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था।

कर्ज की रकम वापस न कर पाने के कारण कर्ज देने वाले दबाव बना रहे थे।

इसी बात को लेकर राजू का मां से विवाद हुआ था।

सीओ ने बताया कि पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की जानकारी मिली है।

छानबीन की जा रही है। ग्राम प्रधान तेज सिंह ने बताया कि

राजू पर कर्ज था इसके चलते वह तनाव में रहता था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...