unique love story: नशे में था ससुर, दामाद ने सास के साथ कर दिया कांड, अब खड़ी हुई बड़ी समस्या
unique love story: राजस्थान के बॉर्डर पर गुजरात से सटे सिरोही जिले में
एक सास और दामाद की अनोखी लव स्टोरी (Unique Love Story) सामने आई है.
सिरोही में करीब 40 साल की सास को अपने 27 वर्षीय दामाद से
प्यार (Saas fell in love with Damaad) हो गया.
दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा के सास और दामाद घर से फरार हो गए।
प्रेमिका सास को लेकर फरार हुए प्रेमी दामाद ने इससे पहले अपने ससुर के साथ
शराब पार्टी कर उसे नशे में घुत्त कर दिया। सुसर को जब होश आया तो
पत्नी और दामाद की हरकत देखकर फिर बेसुध हो गया। अब उसने पुलिस की शरण ली है।
पुलिस ने ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार हुए प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है।
मामला सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके में सामने आया है।
उसके बाद यह मामला सोशल मीडिया में छा गया है।
कहते हैं प्यारअंधा होता है। वह उम्र, रिश्ते और सरहदें नहीं देखता. ऐसा ही कुछ हुआ है
सिरोही जिले के रेवदर उपखंड के अनादरा थाना इलाके में.
यहां के सियाकरा गांव में एक सास को अपने दामाद से प्यार हो गया।
फिर क्या था मौका मिलते ही रविवार को यह अनोखा प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया।
ससुर को जब इस बात का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई
और वह पुलिस के पास पहुंचा. पीड़ित ससुररमेश ने रविवार को अपने
दामाद नारायण जोगी के खिलाफ रविवार को अनादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
ससुर नशे में धुत्त होकर सो गया था
अपनी रिपोर्ट में रमेश ने बताया कि उसकी लड़की किसना की शादी
मामावाली निवासी नारायण जोगी के साथ हुई थी. शादी के बाद उसकी बेटी और
दामाद घर आते जाते रहते थे. 30 दिसंबर को दामाद अपने ससुराल आया था.
उस दौरान उसने दामाद नारायण के साथ शराब पार्टी की.
उसी शराब पार्टी का फायदा उठाकर दामाद अपनी सास को ही लेकर फरार हो गया.
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ससुर रमेश ने शुक्रवार को दिन में दामाद नारायण के साथ
शराब पार्टी की थी. शराब पार्टी में जब ससुर रमेश नशे में धुत्त हो गया तो वह जाकर सो गया।
नींद खुली तो पता चला दोनों फरार हो गए
रमेश शाम 4 बजे जब नींद से जागा तो उसने देखा तो कि उसकी पत्नी और
दामाद नारायण घर से गायब थे. रमेश ने अपनी पत्नी की इधर उधर तलाश की लेकिन
वह नहीं मिली. उसके बाद रमेश ने खोजबीन की तो पता चला
उसकी पत्नी को उसका दामाद नारायण बहला-फुसलाकर भगाकर लेकर गया.
रमेश की बेटी मामावली अपने ससुराल में थी. उसके बाद ससुर को पूरे घटनाक्रम का पता चला.
इस पर वह पुलिस के पास पहुंचा और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दी।
दामाद अपनी एक बच्ची को भी साथ ले गया
अनादरा थानाप्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया कि दामाद द्वारा सास को भगाकर ले जाने की
रिपोर्ट मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दामाद के साथ फरार हुई
सास की तीन बेटी और एक बेटा है. चारों बच्चे शादीशुदा हैं. प्रेमी दामाद के भी तीन बच्चे हैं.
दामाद अपनी सास के साथ ही अपनी एक बच्ची को
भी ले गया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इससे पहले भी इससे तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले राजस्थान में लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
पहले इस तरह के मामले में देवर भाभी या साली जीजा के
सामने आते थे लेकिन अब ये सास और ससुर तक भी पहुंच चुके हैं।
