Bride: बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, ऐन मौके पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, जानें क्या था पूरा मामला?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, ऐन मौके पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, जानें क्या था पूरा मामला?

Bride: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में देखकर शादी से

इंकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे ने लड़की के फूफा और पिता के साथ मारपीट भी की।

- Advertisement -
- Advertisement -

ये मामला थाना दिबियापुर क्षेत्र का है। मधवापुर गांव की एक लड़की की

शादी लखनऊ के भोला खेरा स्थित मानक नगर निवासी आदर्श के साथ बुधवार को

कंचौसी के आनंदेश्वर गेस्ट हाउस में होनी थी। बारात आने के बाद लड़के को वरमाल के लिए

ले जाया गया। लड़का अधिक नशे मे होने के कारण लड़की के घर वालों से

किसी बात को लेकर झगड़ने लगा। आरोप है कि उसने लड़की के पिता व फूफा से

मारपीट कर दी। यह सब देख लड़की ने जयमाल डालने से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों तरफ के लोग मान मनौव्वल में लग गए, लेकिन दुल्हन के राजी न होने पर

बाराती धीरे से ट्रेन और निजी वाहनों से निकलने लगे। मामला बनता न देख

लड़की पक्ष ने लड़का व उसके खास लोगों को गेस्ट हाउस में ही रोक लिया।

लड़की के पिता द्वारा दहेज में दिए सामान सहित 11 लाख रुपए लौटाने के बाद

वापस जाने को कहा। लड़का पक्ष के पास नकदी न होने के कारण कुछ समय मांगा गया।

इस पर लड़की के पिता ने पुलिस बुला ली। कंचौसी चौकी में

एसओ दिबियापुर बीपी रस्तोगी व चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने वर पक्ष को पांच दिन का

समय देते हुए साथ लाई कार व चढ़ावा के कुछ जेवर ढिकियापुर गांव के

प्रधान राजू राठौर व पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार की सुपुर्दगी में रखवा दिए।

लड़की के पिता को उनकी रकम लौटाने के लिखित वादे के बाद दोपहर में

लखनऊ जाने दिया गया। बिना दुल्हन (Bride) के लौटी बरात की चर्चा हर तरफ होती रही।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related