farmers :नहीं मिला पीएम किसान का पैसा तो न हों परेशान, तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers :नहीं मिला पीएम किसान का पैसा तो न हों परेशान, तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

Farmers :केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त को

जारी कर दिया गया है और देश में करोड़ों किसान परिवारों के खाते में पैसा पहुंच गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अगर आप भी पीएम किसान योजना के पात्र हैं, तो आप आसानी से घर बैठे ही

ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सरकार की ओर से हर

साल 6000 रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में ट्रांसफर किए जाते हैं।

इस योजना को केंद्र सरकार की ओर से 2019 में शुरू किया गया था।

पूरे देशभर के आठ करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है।

पीएम किसान योजना की 13 वीं किस्त के तहत सरकार ने

किसानों (farmers ) को 16,800 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ओपन करें।

इसके बाद आपको होम पेज पर फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा। जहां बेनिफिशियरी लिस्ट पर

क्लिक करें। इसके बाद आप राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।

इसके बाद आपको पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची

सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

लाभार्थी सूची नाम न आने पर क्या करें

अगर आपका इस लिस्ट में नाम नहीं है तो आप इसकी शिकायत पीएम किसान हेल्पडेस्क पर

कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्पडेस्क पर शिकायत केवल सोमवार से

शुक्रवार तक ही की जा सकती है। इसके साथ पर ईमेल

आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हेल्प डेस्क पर कैसे करें शिकायत

प्रधानमंत्री किसान योजाना की हेल्पडेस्क पर शिकायत करने के लिए सबसे पहले

आपको pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद फार्मर्स कॉर्नर पर जाकर हेल्प डेस्क सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

वहीं, कोई समस्या होने पर आप हेल्पलाइन नंबर 011- 24300606 या फिर

टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...