Lovers :प्रेमिका ने भरी पंचायत में थाम लिया प्रेमी का हाथ, बागी बेटी के तेवरों को देखकर घर वालों ने सुनाया फैसला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lovers :प्रेमिका ने भरी पंचायत में थाम लिया प्रेमी का हाथ, बागी बेटी के तेवरों को देखकर घर वालों ने सुनाया फैसला

lovers : वेलेंटाइन-डे पर युवती द्वारा उठाए गए कदम ने उसके घर वालों को पूरी तरह से झकझोर दिया।

24 फरवरी को युवती की बारात आनी थी, लेकिन युवती की जिद के आगे

शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।इसके बाद पंचायत बैठी तो युवती भी पहुंची।

भरी पंचायत में युवती ने प्रेमी (lovers) का हाथ थाम कर सबके मुंह पर ताला लगा दिया।

वहीं बागी बेटी के तेवरों को देखकर घर वालों को भी अपना फैसला सुनाना पड़ गया।

घर वालों ने अपनी ही बेटी से सारे रिश्तों को तोड़ लिया। मामले में चल रही पुलिस कार्रवाई भी खत्म कर दी गई।

वहीं, युवती के मंगेतर की बारात उसी दिन दूसरे मैरिज हॉल में जाएगी। आनन-फानन में परिजनों को उसका रिश्ता दूसरी

जगह तय करना पड़ा। युवती के पिता ने भी रिश्तेदारों को मामले की जानकारी देते हुए दावत में आने से रोक दिया।

मामला शहर के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां के निवासी एक व्यक्ति की बेटी का प्रेम प्रसंग मोहल्ले के ही निवासी

दूसरी बिरादरी के युवक के साथ चल रहा था। भनक लगने पर परिजनों ने आनन-फानन उसका रिश्ता

बिरादरी के ही एक युवक संग तय कर दिया। मंगनी और रिश्ते से जुड़ी सभी रस्मों को पूरा करते हुए शादी के लिए

24 फरवरी की तारीख तय की गई। इसके बाद मैरिज हॉल की बुकिंग के साथ ही रिश्तेदारी में

- Advertisement -
- Advertisement -

बुलावे देने शुरू कर दिए गए। इन तैयारियों के बीच वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को युवती शादी से दस दिन

पहले नकदी, जेवर और कपड़े लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। तलाश में नाकाम रहे

परिजनों ने मामले में दो दिन बाद पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर तीन दिन पहले प्रेमी युगल वापस घर लौट आया।

पुलिस कार्रवाई से दूर मसला हल कराने के लिए दोनों बिरादरी के लोगों की पंचायत जुट गई।

इसमें पंचों ने युवती को बुलाकर उसकी मर्जी जानी तो उसने भरी पंचायत में प्रेमी का हाथ लिया।

युवती की इस जुर्रत को देखकर परिजनों का भी चेहरा उतर गया।

लिहाजा निकाह कराने की रजामंदी देकर वह पंचायत से उठ गए। जाते-जाते परिजनों ने जीते मरते के

सारे रिश्ते को भी खत्म कर दिया है। वहीं, युवती के मंगेतर का निकाह उसी तारीख को दूसरी युवती के साथ होगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...