google search:दुल्हन की सच्चाई ने उड़ा दिए होश: गूगल सर्च किया तो पति ने पकड़ लिया माथा, बोला-इससे शादी करना बड़ी भूल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

google search:दुल्हन की सच्चाई ने उड़ा दिए होश: गूगल सर्च किया तो पति ने पकड़ लिया माथा, बोला-इससे शादी करना बड़ी भूल

google search: जल्दबाजी या ऑनलाइन मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए लड़कियों से शादी करना

कभी-कभी बहुत मंहगा पड़ जाता है। जिसमें पछतावे के सिबाए कुछ नहीं रहता।

- Advertisement -
- Advertisement -

गुजरात के पोरबंदर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

जहां एक युवक ने ऑनलाइन अपना जीवन साथी चुना और शादी कर ली।

लेकिन जब युवती की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

उसने जब पत्नी के बारे में गूगल पर सर्च (google search) किया तो उसका दिमाग ठिकाने पर नहीं रहा।

फौरन पुलिस के पास पहुंचा और बीवी की गिरफ्तार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई।

गूगल सर्च (google search) करने पर निकले चौंकाने वाले केस

दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला पोरबंदर थाने इलाके का है।

जहां 6 महीने पहले एक युवक ने ऑनलाइन मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए लड़की को चुनकर उसके साथ शादी की थी।

6 महीने बाद गूगल सर्च (google search) करने पर पता चला कि महिला एक पेशेवर कार चोर है।

इतना ही नहीं उसका पति पहले से ही संगीन अपराध में जेल में बंद है। उस पर लूट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

6 महीने बाद गई तो फिर वापस नहीं लौटी दुल्हन

पीड़ित युवक विमल करिया ने बताया आज से छह महीने पहले मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए

असम के गुवाहाटी की रीता दास से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत के बाद जान-पहचान हो गई

और बात शादी तक पहंच गई। रीता ने अपनी प्रोफाइल में खुद को तलाकशुदा दिखाया था।

जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। फिर रीता मेरे परिवार के साथ पोरबंदर में आकर रहने लगी।

सब ठीक-ठाक चल रहा था, शादी के 6 महीने बीत गए। फिर वह एक बार

एक जमीन विवाद के चलते अपने घर गुवाहाटी गई, एक बार तो वापस नहीं लौटी।

गूगल पर पत्नी की सच्चाई ने उड़ा दिए होश

बता दें कि पीड़ित विमल लगातार पत्नी रीता से बात करने के लिए फोन करता रहा।

लेकिन अक्सर उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहा। इसके बाद एक दिन अचानक विमल के फैमिली वकील को रीता ने

कॉल किया और एक लाख की डिमांड की। कहने लगी कि पुलिस ने जमीन केस में गिरफ्तार किया है,

इसलिए छुड़ाने के लिए एक लाख रुपए लगेंगे। विमल ने मदद करने के लिए रीता के बैंक खाते में

तुरंत एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर दूसरे दिन फोन किया तो ऑफ बताया।

कई बार ट्राई किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ ही रहा। फिर विमल ने वकील के जरिए

रीता के ऑनलाइन जमीन के कागजात की कॉपी गुवाहाटी से पोरबंदर मंगवाई।

जिसमें रीता दास की जगह कागजों पर रीता चौधरी लिखा हुआ था। विमल को पता चल चुका था

कि युवती ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। फिर गूगल (google search) पर सर्च किया तो उसके होश उड़ गए।

पहले से शादीशुदा है और उसका पति अनिल जेल में हत्या और लूट जैसे कई संगीन आरोपों में सजा काट रहा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...