policy: एलआईसी ने लॉन्च की धमाकेदार इंश्योरेंस पॉलिसी, लोगों ने लिया हाथों-हाथ, 15 दिन में बिक गई 50,000

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

policy: एलआईसी ने लॉन्च की धमाकेदार इंश्योरेंस पॉलिसी, लोगों ने लिया हाथों-हाथ, 15 दिन में बिक गई 50,000

policy: एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. इसके पास करोड़ों ग्राहक हैं और ये नए ग्राहकों को लुभाने के

लिए कई तरह की योजनाएं पेश करती है. अभी पिछले ही महीने एलआईसी ने एक सेविंग्स

- Advertisement -
- Advertisement -

जीवन बीमा पॉलिसी (policy) लॉन्च की थी. इसमें ग्राहक को बीमा टर्म से 8 साल कम का प्रामियम भरना होता है.

योजना में लंप-सम अमाउंट का भुगतान किया जाता है जिसे बेसिक सम एश्योर्ड भी कहते हैं.

यह न्यूनतम 2 लाख रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये होता है.

इस पॉलिसी (policy) की एक अनोखी बात है जो इससे सबसे अलग बनाती है.

इसमें आपको मैच्योरिटी से 8 साल कम का ही प्रीमियम देना होता है.

मान लीजिए कि आपने 18 साल की पॉलिसी (policy) खरीदी है तो आपको प्रीमियम केवल 10 साल का ही देना

होगा.इस पॉलिसी में आपको न्यूनतम 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है.

वहीं, अधिकतम यह रकम 5 लाख रुपये तक जा सकती है. आप 15-20 साल के लिए इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं.

कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप इस पॉलिसी (policy) में 28 साल की उम्र से 12,083 रुपये प्रति वर्ष डालना शुरू करते हैं

तो आपका प्लान 18 साल का है तो मैच्योरिटी पर 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा.

इसमें आपको 4-5 फीसदी का ब्याज मिलेगा. इस पॉलिसी (policy) में डेथ बेनिफिट के रूप में बेसिक

सम एश्योर्ड या फिर एनुअलाइज्ड प्रीमियम का 7 गुना मिलता है. इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है

कि भुगतान की जाने वाली रकम मौत की तारीख जमा किए गए प्रीमियम का 105 फीसदी से कम न हो.

15 दिन में 50,000

एलआईसी के चैयरमेन MR कुमार ने कहा है कि इसकी शुरुआत के बाद से केवल 10-15 दिन में यह

50,000 पॉलिसी (policy) बिक गईं. बता दें कि इसे जनवरी 2023 में शुरू किया गया था.

कुमार ने कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पोर्टफोलियो मिक्स पर ध्यान दे रही है.

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कंपनी को दिसंबर तिमाही में 6334 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है

जो उससे पिछले साल की समान अवधि में 235 करोड़ रुपये था.

मुनाफे में तेज उछाल की वजह एलआईसी के नॉन-पार्टिसिपेटिंग फंड से 5670 करोड़ रुपये शेयरधारकों

को ट्रांसफर होना है. कंपनी की प्रीमियम से प्राप्त शुद्ध आय भी

97,620 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गई.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...