Marriage: शादी से छह दिन पहले ही दुल्हन को भगा ले गया दूल्हा? जांच-पड़ताल में पुलिस को पता चली सच्चाई
Marriage: इन दिनों शादी-बारात के अनेक किस्से सुनने और देखने को मिल रहे हैं।
यूपी के संभल से भी शादी के एक मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है।
दरअसल शादी (Marriage) से छह दिन पहले एक युवती घर से भाग गई।
घर वालों को लगा कि उसकी बेटी को वही युवक भगा ले गया है, जिससे उसकी शादी (Marriage) होने है।
इसके बाद लड़की के घर वाले पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस को सारी बात बताई।
पुलिस जब मामले की जांच करने युवक के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।
दूल्हा वहीं पर मौजूद था, हालांकि लड़की का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
नखासा थानाक्षेत्र के गांव फत्तेहपुर भाऊ निवासी युवती का रिश्ता क्षेत्र के ही
गांव दरियापुर निवासी युवक से तय हुआ था। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को युवती की बारात आनी थी
लेकिन उससे पहले ही गुरूवार रात को युवती घर छोड़कर चली गई।
शुक्रवार की सुबह को युवती घर में नहीं मिली। इस परिजनों ने तलाश करना शुरू कर दिया।
काफी प्रयास करने के बाद भी युवती का पता नहीं लग पाया।
इस पर युवती के परिजन थाने पहुंचे और जिस युवक से शादी हो रही है,
उसी पर घर से ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस युवक के घर पहुंची, तो युवक मौजूद मिला।
पुलिस ने युवक व उसके परिजनों से जानकारी की। थाना प्रभारी जय कुमार ने बताया कि
युवती शादी (Marriage) से पहले घर से गायब हुई है। परिजनों ने जिस युवक से शादी हो रही है,
उसी पर आरोप लगाया है लेकिन वह घर पर मौजूद मिला है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
