Iovers वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत का इजहार जरा संभलकर! बेवफाई के साथ बढ़ रहे रेप केस, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Iovers वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत का इजहार जरा संभलकर! बेवफाई के साथ बढ़ रहे रेप केस, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

lovers: जरा संभलकर, बदले दौर में मोहब्बत की राह पर बड़े-बड़े धोखे सामने आ रहे हैं।

प्यार में धोखा खाने के मुकदमों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेम का इजहार कर शादी और फिर बेवफाई के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।

सुनकर हैैरत होगी कि हर महीने ज्यादातर मामले शादी के झांसे में फंसा कर दुष्कर्म व धोखे के दर्ज होते हैं।

यूपी के कानपुर में पाक्सो के मामलों में 30 ऐसे ही हैं। पिछले साल दिसंबर तक शहर में

प्यार में फंसा कर दुष्कर्म या शादी रचाकर धोखा देने के लगभग 102 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसमें 10 फीसदी मामले ऐसे रहे, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए धोखेबाज के संपर्क में आने के बाद

युवतियां छली गई। कई मामले में फ्रॉड करने वाला विवाहित निकलता है।

बसंत बिहार, नौबस्ता निवासी ज्योति मैरिज वेबसाइट के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी

सुरेश के संपर्क में नवंबर 2019 में आईं। विवाहित होते हुए सुरेश ने शादी की।

गर्भवती होने पर उसे मायके छोड़ गया। रेलबाजार निवासी प्रियंका (काल्पनिक नाम) को कोचिंग

संचालक राज ने प्रेमजाल में फंसाया। युवती से शादी भी कर ली।

वहीं, तीन साल पहले उसने एक दूसरी युवती से संबंध बना लिए। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पनकी निवासी युवक ने 2018 में मंदिर में गजनेर निवासी युवती से शादी की। तीन साल बाद युवक ने झगड़ा शुरू कर

दिया। वहीं, 21 जून 2021 में युवती को पता चला कि वह दबौली में विवाह कर रहा है।

एक्सपर्ट की राय

– प्यार  (lovers) करने से पहले बाहरी दिखावे पर न जाएं।

– हनीट्रैप से बचने के लिए साथी के बारे में जानकारी जुटा लें।

– कोई भी प्रेमी (lovers) गलत प्रपोज करता है तो उसकी नीयत पर नजर रखें।

– गलत नीयत नजर आने पर शुरू में प्रेम की डोर तोड़ना समझदारी है।

– प्रेम विवाह के बाद भी रिश्ते खराब हो सकते हैं। संवाद से स्थिति स्पष्ट रखें।

लव के रिश्ते में उतावलापन का नतीजा धोखा

समाजशास्त्री व एक्सपर्ट काउंसलर के मुताबिक रिलेशनशिप में जाने में उतावलापन का नतीजा धोखा होता है।

कोई भी लड़का समाज में किसी वजह से लोकप्रिय हो तो इसका मतलब यह नहीं

कि वह व्य़क्तिगत जीवन में अच्छा है। कई लड़कियां प्रभाव में आकर ऐसे लड़कों के झांसे में आ जाती हैं।

वह दुष्कर्म का शिकार होती है या शादी के बाद धोखा खाती हैं। प्रेम के रिश्ता बनाने के

पहले ही पूरी तरह से साथी के बारे में परिवार से लेकर उसके बात व व्यवहार के बारे में जानकारी जुटा लें।

एडीजीसी, शिवभगवान गोस्वामी ने कहा कि दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

इसके पीछे एक ही वजह है कि युवतियां या किशोरियां प्रेमजाल में फंस जाती हैं।

पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 60में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप होता है।

मनोवैज्ञानिक, आराधना गुप्ता ने कहा कि धोखा खाने के बाद लड़कियां काउंसलिंग को आ रही हैं।

प्रेम के बाद विवाह फिर धोखा से टूटी लड़कियां आत्महत्या के बारे में

सोचने लगती हैं। जरा सी चूक पूरी जिंदगी को बेकार कर देती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...