Police: आधी रात को फरियादी बनकर थाने पहुंचे एसपी, दारोगा ने हड़काया, बिना शिकायत दर्ज किए टरकाया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police: आधी रात को फरियादी बनकर थाने पहुंचे एसपी, दारोगा ने हड़काया, बिना शिकायत दर्ज किए टरकाया

Police: बिहार में आम लोगों के प्रति पुलिस का रवैया कैसा है। इसका रियलिटी टेस्ट करने के लिए

आधी रात को एसपी खुद फरियादी बनकर नगर थाना सासाराम पहुंच गए,

- Advertisement -
- Advertisement -

वेश बदलकर पहुंचे एसपी विनीत कुमार को पुलिसकर्मी पहचान भी नहीं पाए।

और एसपी को भी पुलिस रौब का सामना करना पड़ा। और रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय

पुलिसवालों ने उन्हे अगले दिन के लिए टरकाया दिया। जिसके बाद अब थानाअध्यक्ष को कारण बताओ

नोटिस जारी किया गया है। और एसओ पर कार्रवाई के आसार नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विवार की रात एसपी औचक निरीक्षण करने निकले थे।

उन्होंने फरियादी बनकर थानों की हकीकत जानने का प्रयास अपने साथ हुई काल्पनिक घटना का जिक्र करते हुए

थाने में केस दर्ज करने का आग्रह किया। लेकिन, नगर थाने में पहुंचने पर ड्यटी पर तैनात ओडी अधिकारी

रामबिलास राम ने अगले दिन केस लिखवाने की बात कहकर लौटा

दिया। वहीं, होमगार्ड और संतरी ड्यूटी में लापरवाह नजर आए।

जिसके बाद अब मामले पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी ने लापरवाह कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ

स्पष्टीकरण जारी किया है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब पुलिसकर्मियों का ऐसा रवैया अपने ही

अधिकारी के प्रति है। तो भला आम लोगों के प्रति खाकी के व्यवहार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related