Rain: 72 घंटे तक 11 राज्यों में भारी बारिश, सर्द हवा का असर,जानें दिल्ली-यूपी-बिहार पर पूर्वानुमान
rain:कोमोरिन और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र उभरा हुआ है।
वहीं चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य क्षोभ मंडल स्तर तक इसके पहले होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
सरकुलेशन की वजह से दक्षिणी राज्य सहित दक्षिण पश्चिम में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्से में बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में सर्द हवा का प्रभाव जारी रहेगा
जबकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय है। इसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड सहित पर्वतीय राज्य में
बर्फबारी फिलहाल जारी है। 6 फरवरी तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जिसके कारण गंगीय इलाकों में सर्द हवा बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित अंडमान निकोबार दीप
समूह में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा लक्ष्यद्वीप में भी बारिश का सिलसिला जारी है।
बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हराया जबकि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और नई दिल्ली में
हल्की शीतलहर और शीतल दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ और कमजोर होगा
जिसके बाद पर्वतीय राज्यों पर हो रही बर्फबारी पर लगाम लगेगा।
अगले 24 घंटे के मौसम
अगले 24 घंटे के मौसम की संभावित गतिविधियों की बात करें तो सिक्किम के अलावा पूर्व भी असम,
अरुणाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा तमिलनाडु, केरल ,कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप , अंडमान निकोबार दीप समूह में भी बारिश (rain) का
पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मध्यम से ऊंचे दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।
7 फरवरी तक राजधानी दिल्ली में ठंडी हवा का प्रवाह जारी
पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी पर अधिक बर्फबारी हुई है।
सिस्टम के पारित होने के बाद भारतीय मैदानी इलाके में बर्फीली हवा उत्तर-पश्चिम हवाओं के निरंतर
प्रवाह की वजह से राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब में तापमान में गिरावट देखी गई है।
वहीं बादलों के आवागमन के कारण फिलहाल छह से 7 फरवरी तक
राजधानी दिल्ली में ठंडी हवा का प्रवाह जारी रहेगा। जिसके कारण शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम प्रणाली
मौसम प्रणाली की बात करें तो बैक टू बैक लगातार सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को
मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे के दौरान लद्दाख,
गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना को
और तेज करेगा। इन क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
पर्वतीय इलाकों पर बारिश बर्फबारी सहित कोहरे का पूर्वानुमान
गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान जारी कर दिया है। बर्फबारी और बारिश के बीच घना कोहरा छाया रहेगा।
इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा नया पूर्वानुमान जारी किया गया।
इसके तहत रविवार रात को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा यह पश्चिमी विक्षोभ होने वाला है।
जिसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित किया जा सकता है।
6 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।
हालांकि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर नहीं पड़ेगा और मध्य भारत सहित
उत्तर पश्चिम भारत में 6 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
फरवरी में होगी सामान्य बारिश (rain)
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत ने फरवरी महीने में सामान्य बारिश देखने को मिल
सकती है। हालांकि इसके साथ ही शीतलहर और कोहरे की संभावना बेहद कम होगी।
पंजाब हरियाणा में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को कई जगह ठंड बरकरार रही है।
मौसम विभाग द्वारा पंजाब के भटिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हालांकि पटियाला फिरोजपुर में तापमान वृद्धि देखी गई है जबकि हरियाणा के करनाल हिसार सहित भिवानी में भी
न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी चंडीगढ़ में
तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। धीरे-धीरे मौसम में सुधार का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश
यह तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में
आज बादलों का आवागमन जारी रहेगा। आज गाजियाबाद में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ठंड का असर दिखने लगा है।
4 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक यूपी के कई इलाकों में बदली
छाई रहेगी। वहीं बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
गुजरात राजस्थान में बदलेगा मौसम, कुछ जगह पर भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है।
मणिपुर में भी भूकंप की तीव्रता 4 आंकी गई है। गुजरात और राजस्थान में शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि बादलों का आवागमन जारी रहेगा लेकिन बारिश की संभावना से
इनकार किया गया है। इन क्षेत्रों में 6 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।
तमिलनाडु में भारी बारिश
तमिलनाडु में भारी बारिश देखने को मिल रही है। तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में बारिश को देखते हुए
स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया, शनिवार को भी के जिले में स्कूल कॉलेज में अवकाश घोषित किए गए।
जिला कलेक्टर द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। तंजावुर में लगातार हो
रही बारिश (rain)के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद रख दिया गया है।
बिहार झारखंड में तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में अगले 3 से 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
ठंड बढ़ने के आसार जताए गए। कुछ जिले में घने कोहरे कभी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
राजधानी पटना सहित कई इलाकों में एक बार फिर से ठंडी हवा का प्रभाव नजर आ रहा है
जबकि झारखंड में भी पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। रांची में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
वहीं सिमडेगा में 24 घंटे के दौरान सर्द हवा का दौर जारी रहा। चाईबासा में भी सर्द हवा को लेकर
पूर्वानुमान जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।
पूर्वी राज्य में बारिश
असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड सहित अरुणाचल प्रदेश में आज मध्यम दर्जे की बारिश और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
जताया गया है। साथ में कुछ में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।
हिमाचल के मंडी, उना में हो रही बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
दक्षिणी राज्य में बारिश की चेतावनी
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार दीप समूह सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में
आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक पहुंचने के
कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल 7 फरवरी तक
यह सिलसिला जारी रहेगा। 7 फरवरी के मौसम में बदलाव के साथ ही आसमान में बादल छटेंगे।
