principal:मेरी बात मान जाओ नहीं तो…12वीं की छात्रा से प्रिंसिपल ने की अश्लील बातें, ऑडियो वायरल
principal: उत्तर प्रदेश के बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर 12वीं की छात्रा से
अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल की बातों को छात्रा ने रिकॉर्ड भी कर लिया।
प्रिंसिपल (principal) की अश्लील बातें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के ‘राम ध्यान इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य राम नारायण यादव का एक
ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसमें प्रधानाचार्य को विद्यालय की 12वीं कक्षा की एक छात्रा
से अश्लील बातें करते सुना जा सकता है। वह छात्रा को धमकाते सुनाई दे रहा है।
प्रिंसिपल (principal) ऑडियो में यह भी कह रहा है कि मेरी बात मान जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 17 वर्षीय छात्रा की तहरीर पर रविवार को
प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354, 294, 504 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच के लिए प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
