marriage:ताला लगे घर में मिला सिपाही की पत्नी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा माजरा…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

marriage:ताला लगे घर में मिला सिपाही की पत्नी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा माजरा…

marriage: कुशीनगर जिले के भैसहा गांव के पास नेशनल हाइवे के किनारे बाहर से ताला लगे किराये के

कमरे में सिपाही की पत्नी का सड़ा गला शव मिला है। बदबू उठने पर बुधवार की देर शाम पड़ोसियों ने पुलिस

को दी तो घटना का पता चला। पुलिस ने ताला तोड़कर शव को निकाला।

आला अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

महिला का पति लापता है। वह फोन भी नहीं उठा रहे। महिला के परिजनों ने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी (22) की शादी दो माह पूर्व जटहा

बाजार थाने में तैनात कांस्टेबल रोशन राय से हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

इस बात को लेकर थाने में कई बार पंचायत भी हुई। दो माह पूर्व मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सिपाही

के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद उसने सोनी से शादी कर ली।

वह सोनी के साथ कसया भैंसहा गांव के पास जितेंद्र सिंह के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।

बुधवार की शाम बाहर से ताला बंद कमरे से तेज दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ।

पुलिस ताला तोड़कर भीतर पहुंची तो कंबल में लिपटा सोनी का शव मिला।।

चेहरा और पूरा बदन काला पड़ा था। पुलिस ने उसके पति को फोन किया तो बंद मिला।

इसके बाद पुलिस ने युवती के मायके के लोगों की सूचना दी।

युवती की बहन और मां रोती-बिलखती पहुंचीं। दोनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करके आरोपी

सिपाही भाग गया है। मां और बहन ने बताया कि शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

छानबीन में सामने आया कि मकर संक्रांति के पहले भी सिपाही और उसकी पत्नी के बीच मारपीट हुई थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि होगी। युवती की मां की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आरोपी सिपाही का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा है।

उसकी तलाश कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

शादी के नाम पर किया शारीरिक शोषण

सोनी की बहन हाजरा ने बताया कि सोनी और सिपाही के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

सिपाही के शादी से इन्कार करने पर सोनी ने एसपी से शिकायत की।

मुकदमा दर्ज होने के भय से सिपाही ने उससे शादी कर ली। उसने बताया कि दो साल पहले सिपाही कसया में

तैनात था। किसी मामले की जांच करने पहुंचे सिपाही से सोनी की जान पहचान हो गई।

प्रेम संबंध में शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसका दो साल तक शोषण किया।

बाद में सिपाही की तैनाती जटहा थाना में हो गई। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे।

सोनी की बहन ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी।

एक सप्ताह से उसकी बहन का फोन नहीं उठ रहा था। इसकी जानकारी लेने के लिए वह जटहा थाना पर गई

तो पता लगा कि सिपाही परेड के लिए पुलिस लाइन गए हैं। सिपाही का मोबाइल फोन 17 जनवरी से बंद बता रहा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...