LIC : एलआईसी में निकली अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए वैकेंसी, ग्रेजुएट ऐसे करें अप्लाई
LIC : लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली
है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता रखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है.
9 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फवरी 2023 है.
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं. उम्मीदवारों को एलआईसी की
ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा. इस भर्ती के लिए
उम्मीदवारों के पास क्या योग्यता होनी चाहिए इसकी जानकारी आगे दी गई है.
LIC Recruitment 2023 Eligibility
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
वहीं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित पूरी डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें.
नोटिस का लिंक आगे दिया गया है उम्मीदवार एक क्लिक से इस भर्ती की सभी
डिटेल्स आसानी से पा सकेंगे. कुल 9,394 पदों की भर्तियां की जाएगी.
इतनी होनी चाहिए उम्र सीमा
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए.
वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें.
अयोग्य उम्मीदवारों को आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो
जनरल कैटगरी के लिए 750 रु शुल्क देना होगा. एससी और एसटी के लिए 100 रु देना होगा.
सिलेक्शन प्रोसेस
एलआईसी द्वराा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के प्रोसेस से गुजरना होगा.
शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से भी गुजरना होगा.
