Aircraft:विमान में महिला क्रू सदस्य को गंदे तरीके से छूने का आरोप, स्पाइस जेट में हंगामा, फिर… देखें वीडियो
aircraft: अब दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइस जेट की एक फ्लाइट में सवार यात्री द्वारा हंगामा मचाने की बात
सामने आई है। यात्री पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने एक महिला क्रू सदस्य के गलत तरीके से चुआ था।
इस संबंध में एयरलाइन ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक विमान में सवार इस यात्री ने विमान की महिला
क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार किया था। जिसके बाद इस यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे
उसके सहयात्री को विमान से उतार दिया गया। एयरलाइन की तरफ से बयान जारी कर बताया है
कि 23 जनवरी को दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने
महिला क्रू सदस्य से बुरा बर्ताव किया। उसने महिला क्रू सदस्य को प्रताड़ित किया जिसकी वजह से
मुश्किलें सामने आईं। महिला क्रू सदस्य ने पीआईसी और सुरक्षा स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
#WATCH | "Unruly & inappropriate" behaviour by a passenger on the Delhi-Hyderabad SpiceJet flight at Delhi airport today
The passenger and & a co-passenger were deboarded and handed over to the security team at the airport pic.twitter.com/H090cPKjWV
— ANI (@ANI) January 23, 2023
क्रू सदस्य का आरोप है कि यात्री ने एक अन्य क्रू सदस्य को गंदे तरीके से छुआ था।
हालांकि, कुछ अन्य यात्रियों का दावा है कि यह महज एक हादसा था। यात्री ने लिखित तौर से माफी भी मांगी थी।
लेकिन उसे विमान से उतार दिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस हंगामे का वीडियो भी शेयर किया है।
इस हंगामे का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स महिला क्रू मेंबर पर चिल्ला रहा
है। जब महिला अंग्रेजी में अपनी बात रखती है तो यह व्यक्ति महिला को चिल्ला कर हिंदी में बात करने के लिए कहता है।
इसके बाद एक अन्य यात्री इस महिला को समझाने के लिए आता है। वीडियो में नजर आ रहा है
कि प्लेन में हो रहे इस हंगामे के बीच कुछ अन्य यात्री भी उसे समझाने की कोशिश करते हैं।
इसके बाद प्लेन में सवार एयर होस्टेस हंगामा कर रहे शख्स को समझाती है।
…जब विमान में सीएम की सीट पर बैठ गई थी महिलाएं
इसी तरह हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त भी हंगामा हुआ था जब एक महिला विमान के अंदर
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा की सीट पर बैठ गई थी। यह घटना भी इंडिगो के विमान में हुई थी।
इकॉनमी क्लास में सफर कर रही यह महिला सीएम की सीट पर जाकर बैठ गई थी।
जब महिला को बताया गया था कि यह सीट सीएम की है तब उसने यह कहते हुए विमान में हंगामा कर दिया था
कि मुख्यमंत्री चाहें तो उसकी सीट पर जाकर बैठ सकते हैं। काफी देर तक
महिला को समझाने के बाद वो वहां से हटने के लिए तैयार हुई थीं।
इंडिगो की विमान में हंगामा
याद दिला दें कि कुछ ही दिनों पहले दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा
किया था। बताया गया था कि शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने उस दौरान हंगामा किया था।
आरोप यह भी लगे थे कि उन्होंने एयर होस्टेस के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी।
इतना ही नहीं हंगामा कर रहे यात्रियों को समझाने आए पायलट से भी बुरा बर्ताव किये जाने की बात सामने आई
थी। पूरा घटनाक्रम दिल्ली से पटना लौट रहे इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-6383 में हुआ था।
पायलट ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पटना एयरपोर्ट पर दो युवकों को गिरफ्तार भी किया गया था।
भाजपा सांसद ने खोल दिया विमान का गेट
इससे पहले 10 दिसंबर 2022 को इंडिगो का एक प्लेन जब तिरुचिरापल्ली जा रहा था
तब विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया गया था। जानकारी सामने आई थी
कि एक पैंसेजर ने फ्लाइट 6E 7339 का इमरजेंसी गेट खोल दिया था। बाद में यह जानकारी सामने आई थी
कि बेंगलुरु साउथ से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने यह इमरजेंसी गेट खोला था।
केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मसले पर कहा था कि फ्लाइट उस वक्त ग्राउंड पर थी
और तेजस्वी सूर्या ने गलती से दरवाजा खोल दिया था। सभी जांच के
बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है।
चर्चा में रहा पेशाब कांड..
न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान के दौरान 70 साल की एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर से पेशाब करने का मामला
काफी चर्चा में रहा। यह घटना एयर इंडिया के विमान में हुई थी।
इस मामले में डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
आरोपी का नाम शंकर मिश्रा बताया गया है। पुलिस ने बेंगलुरु से शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि 26 नवंबर को एआई-102 विमान में भोजन परोसे जाने के बाद जब बत्तियां बंद की गईं
तो बिजनेस क्लास में एक सीट पर बैठा नशे में धुत शंकर मिश्रा
एक बुजुर्ग महिला की सीट के पास गया और उन पर पेशाब कर दिया था।
