Gender Change: सहेली से ही प्रेम कर बैठी..उसके लिए जेंडर भी चेंज कराया, फिर आखिर में मिला तगड़ा धोखा
gender change: प्यार में धोखे मिलने के कई मामले दुनियाभर से सामने आते हैं.
लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर शायद आपका भी सिर चकरा जाएगा.
इस मामले में दो लड़कियां एक दूसरे की इतनी करीबी थीं कि उसमें से एक लड़की का दूसरी पर दिल आ गया.
उसने उसके लिए अपना जेंडर तक चेंज करा लिया और जिंदगी
भर साथ जीने मरने की कसम खाई. लेकिन उसे बड़ा धोखा मिला.
सना खान से सुहैल खान बन गई
दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सना नाम एक लड़की ने अपनी सहेली
सोनल से शादी रचाने के लिए 2020 में जेंडर चेंज कराया था. उसने बकायदा दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल में ऑपरेशन
कराया था और अपने ब्रेस्ट हटवा दिए थे. उसने अपनी पहचान भी बदल ली और
सना खान से सुहैल खान बन गई थी. इस सर्जरी में उसने 12 लाख खर्च किए थे.
लिव इन की परमिशन मिली थी
यह सब आसान नहीं था क्योंकि यह कहानी काफी पहले तब शुरू हुई थी जब 2016 में सना और सोनल का अफेयर चला
था. दोनों के घर वाले नाराज हुए और मामला थाने तक पहुंच गया. फिर 2017 में दोनों परिवारों के बीच सुलह कराकर
दोनों को लिव इन में रहने की परमिशन मिल गई थी. इसके बाद ही साल 2020 में सना ने अपना जेंडर चेंज कराया था.
जेंडर बदलने के बाद दोनों के बीच शादी होने वाली थी तभी मामले में ट्विस्ट आ गया.
मामला कोर्ट तक पहुंच गया
हुआ यह कि इसी बीच सोनल को किसी लड़के से प्यार हो गया और उसने सुहैल को बता दिया
कि वह अपने उसके साथ नहीं रहेगी. आखिरकार धोखेबाजी का यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने सोनल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था
लेकिन उसको जमानत मिल गई अब मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी.
अब आगे क्या होगा?
सुहैल का कहना है कि उसके प्यार में वह लड़की से लड़का बन गया और इसके बावजूद धोखा दिया.
उनका कहना है कि जिसके लिए उसने इतना बड़ा फैसला लिया वो लड़की उसे मिलनी चाहिए.
उधर सोनल अब उसके साथ रहना चाहती है और ना ही उसकी शादी के लिए
लड़की के परिजन तैयार हैं. अब देखना है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाएगा
