journey:’वोट नहीं चाहिए तो क्यों घूम रहे हो’? राहुल गांधी ने दिया ये जवाब 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

journey:’वोट नहीं चाहिए तो क्यों घूम रहे हो’? राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

journey: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अंतिम चरण में है।

यात्रा ने राजस्थान में 100 दिन पूरे कर लिए है। राहुल गांधी ने यात्रा के बारे में मीडिया से खुलकर बात की।

- Advertisement -
- Advertisement -

जब राहुल गांधी से पूछा गया गया कि वोट नहीं चाहिए तो क्यों घूम रहे हो?

राहुल गांधी ने कहा- ये व्यक्ति इसलिए घुम रहा है कि बीजेपी ने इस देश में डर और नफरत फैला दिया है,

और यह व्यक्ति इस देश में डर और नफरत को मिटाना चाहता है। ये पहला व्यक्ति नहीं है

जो ऐसे घूम रहा है। ऐसे बहुत सारे व्यक्ति घूमे है। ये हिंदुस्तान का इतिहास है।

ये जो नफरत और डर से लड़ने की हिस्ट्री है हमारी, इतिहास है, मैं पहला नहीं हूं और अंतिम नहीं होगा।ये मेरी यात्रा नहीं

है। हिंदुस्तान के लोगों की यात्रा (journey) है। ये कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। हिंदुस्तान को जोड़ने के लिए है।

21 को हरियाणा में प्रवेश करेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। सोमवार को यात्रा अलवर जिले में एंटर करेगी।

यह राजस्थान में यात्रा का आखिरी जिला है, अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है।

इस सभा में आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।

अलवर के मालाखेड़ा में जनसभा को सफल बनाने की कमान राहुल गांधी के करीब

पार्टी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने संभाल रखी है।

बता दें, जितेंद्र सिंह अलवर से सासंद बनकर ही यूपीए सरकार में मंत्री बने थे।

दौसा जिले में सचिन पायलट के समर्थकों ने नारेबाजी की। आज भी भारत जोड़ो यात्रा(journey) में भारी भीड़ है।

सड़कों पर जाम जैसी स्थिति है और हजारों लोग साथ चल रहे हैं।

राहुल गांधी ने लाभार्थियों से किया संवाद

गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा जिले के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर प्रदर्शनी

लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में राहुल गांधी ने दौरा किया। भारत जोड़ो यात्री और यात्रा में शामिल नेतााओं को भी

एग्जीबिशन का विजिट करवाया गया। राहुल गांधी ने भी राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना,

ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए गहलोत को अपनी सरकार

के काम देश भर के नेताओं के सामने रखने का मौका मिला है, जिसका वे भरपूर सियासी फायदा उठाने का प्रयास

कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस अवसर लाभार्थियों से संवाद भी किया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related