tourists:पर्यटकों को स्टेशन पर ही लुभाती थीं महिलाएं, फिर होटल में गंदा काम, छह महिलाओं समेत दस गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

tourists:पर्यटकों को स्टेशन पर ही लुभाती थीं महिलाएं, फिर होटल में गंदा काम, छह महिलाओं समेत दस गिरफ्तार

tourists: वाराणसी आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और अन्य लोगों को स्टेशन पर ही लुभाने और

होटल-गेस्ट हाउस में ले जाकर देह व्यापार करने के मामले का खुलासा हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -

वाराणसी के कैंट स्टेशन के सामने स्थित होटलों और गेस्ट हाउसों में छापेमारी के बाद पुलिस ने छह महिलाओं समेत

दस लोगों को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं स्टेशन के सामने दलालों के माध्यम से बाहर से आने वालों को

लुभाती थीं और घंटे के हिसाब से दो से पांच हजार रुपए लेकर देह व्यापार कर रही थीं।

पकड़ी गईं महिलाओं में दो वाराणसी की और अन्य गाजीपुर, बलिया की हैं। पुलिस ने सभी 10 पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को लंबे समय से रेलवे स्टेशन के सामने और आसपास स्थित विजयानगरम मार्केट, होटल-गेस्ट हाउस में

देह व्यापार और सड़कों पर सौदेबाजी की सूचना मिली थी। विजयानगर मार्केट के होटल व लॉज के पास शनिवार को

चेतगंज एसीपी शिवा सिंह के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने छह महिलाओं और चार पुरुषों को धर दबोचा। पकड़े गये पुरुषों में बिहार के वैशाली जिले के

शंभोपुर सराय निवासी विवेक कुमार, आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर निवासी विजय नारायण गिरि,

जंसा थाना क्षेत्र के हाथीबाजार चंदुई निवासी आशीष पांडेय, शहर के कालीमहाल के जयशंकर यादव हैं।

इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ में पता चला कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को

दलाल के जरिये पकड़ा जाता है। उनसे प्रति घंटे दो से पांच हजार रुपए लिया जाता है।

एसीपी ने बताया कि अब रोज छापेमारी की जाएगी। संबंधित होटलों पर भी सीज की कार्रवाई कराई जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...