Electricity:बकाया बिल होने पर बिजली कर्मियों ने काट किया कनेक्शन, नाराज युवक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Electricity: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बिजली बकाया वसूली करने गए दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
कनेक्शन काटने से गुस्साए एक उपभोक्ता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह दोनों कर्मचारियों ने जान बचाकर वहां से भागे।
ये मामला फर्रुखाबाद के सलेमपुर गांव की है। बिजली निगम इस दिनों बकाया वसूली के लिए अभियान चला रहा है।
इसी सिलसिले में जो बिल नहीं जमा कर रहे हैं उनके घर का कनेक्शन काटा जा रहा है।
रविवार को दो कर्मचारी गांव में बकाया वसूली के लिए गए हुए थे।
ऐसे में एक उपभोक्ता पर करीब 29 हजार का बकाया था। इसे जाम करने करने से उसने इंकार कर दिया।
इस पर बिजली (Electricity) विभाग के कर्मचारियों ने उसके घर की बिजली काट दी।
इस बात से नाराज युवक ने गुस्से में आकर अपने लोगों के साथ मिलकर बिजली कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
दोनों पीड़ित बड़ी मुश्किल से गांव से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने सारी जानकारी जेई को दी।
वही जेई ने थानाध्यक्ष से इस बारे में बात की। जेई ने बताया कि बिजली कर्मियों के साथ हुई
मारपीट की घटना की एफआईआर दर्ज होगी। जल्द ही आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
