JEE Main: इस साल कितने सेशन में होगी जेईई मेंस परीक्षा और कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

JEE Main: इस साल कितने सेशन में होगी जेईई मेंस परीक्षा और कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें

JEE Main : लंबे समय से स्टूडेंट्स जेईई मेंस परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स जानना चाह रहे हैं कि आखिर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का ऑफिशियल नोटिफिकेशन कब रिलीज किया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

कब से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही इस बार परीक्षा कितने सेशन में होगी।

फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना तो रिलीज नहीं की गई है लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर

यह संभावना जताई जा रही है कि जेईई मेन (JEE Main ) परीक्षा 2023 आगामी वर्ष में दो सेशन में

आयोजित की जा सकती है। पहला सत्र जनवरी में आयोजित किया जाएगा

जबकि दूसरा सत्र अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। चूंकि यह स्पष्ट है

कि अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है

कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नोटिफिकेशन

Jeemain.nta.nic.in

nta.nic.in

JEE Main 2023: How to apply for first attempt: जेईई मेंस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को करें फॉलो

जेईई मेंस परीक्षा के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर

जाना होगा। इसके बाद जेईई मेंस (jee main) के लिए आवेदन करने के लिए लिंक खोलें।

अब न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अब सभी स्टेप्स का पालन करें और पंजीकरण करें।

इसके बाद अब, लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें। भुगतान करने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करें।

अब कन्फर्मेशन पेज, इस्तेमाल की गई फोटो और सिग्नेचर को

सेव करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

जेईई मेंस सिलेबस की यहां से मिलेगी जानकारी

जेईई मेंस पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सिलेबस की जानकारी सूचना बुलेटिन में दी जाएगी।

इसके के लिए, छात्र-छात्राएं जेईई मेन 2022 के सूचना बुलेटिन चेक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...