medical-इंजीनियरंग की तैयारी करवाएगी योगी सरकार,स्कॉलरशिप भी देगी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

medical-इंजीनियरंग की तैयारी करवाएगी योगी सरकार,स्कॉलरशिप भी देगी

medical: राज्य सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले मेधावियों को medical व इंजीनियरिंग की तैयारी कराएगी।

इसके लिए कोचिंग चलाने वाले नामी संस्थानों को जोड़ा जाएगा और हर वर्ष लगभग 1000 बच्चों को इसका लाभ।

- Advertisement -
- Advertisement -

मिलेगा। वहीं कक्षा छह से आठ और कक्षा 9 से 12 तक के लिए गणित व विज्ञान विषय

में ‘राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा’ भी करवाई जाएगी। इन मेधावियों को स्नातक तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा

इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान ने अलग-अलग कैबिनेट प्रस्ताव भेज दिए हैं।

राज्य प्रतिभा खोज के तहत न्याय पंचायत स्तर पर कक्षा 6-8 तक के तीन-तीन गणित व विज्ञान के मेधावियों का चयन

होगा। जिला स्तर पर 49494 मेधावी पहुंचेंगे और राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया में

75 जिलों से तीन-तीन मेधावी गणित व विज्ञान के चुने जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों की कुल संख्या 450 होगी।

इन्हें एक हजार रुपये महीना यानी 12 हजार रुपये सालाना स्कॉलरशिप दी जाएगी।

स्कॉलरशिप स्नातक तक दी जाएगी बशर्ते अगली कक्षाओं में 60 फीसदी अंक आते रहे।

यह परीक्षा हर वर्ष की जुलाई में करने की योजना है। कक्षा 9 से 12 तक के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

medical व इंजीनियरिंग की कोचिंग

कक्षा 9 से 12 तक के मेधावियों का चयन मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारियों के लिए भी किया जाएगा।

नीट व जेईई की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए देश में मौजूद नामी कोचिंग संस्थानों के साथ करार किया जाएगा।

वैसे ये संस्थान तैयारी करवाने के लिए लाखों रुपये लेते हैं लेकिन सरकारी स्कूलों को ये संस्थान कॉरपोरेट सोशल

रिसपांसिबिलटी (सीएसआर) के तहत सेवाएं देंगे। हर वर्ष लगभग एक हजार मेधावियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

डिजिटल कंटेंट का मिलेगा लाभ

कई ऐसे डिजिटल प्लेटफार्म हैं, जहां पढ़ने के लिए बहुत सारी सामग्री है लेकिन इसे पढ़ने के लिए दाम देना पड़ता है।

मसलन अनएकेडमी, बाईजूस जैसे कई एप हैं जहां विषय को समझने के लिए अच्छी सामग्री है।

सरकारी स्कूलों के मेधावियों के लिए सरकार इसे खरीद कर अपने

पोर्टल पर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए आरएफपी तैयार किया जा रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...