कुशीनगर : जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पकड़ियार महोत्सव का आयोजन को लेकर हुई बैठक 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर : जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पकड़ियार महोत्सव का आयोजन को लेकर हुई बैठक

कुशीनगर /नेबुआ नौरंगिया:  क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में दूकानदारो व जागरूक लोगों के सहयोग से

जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पकड़ियार महोत्सव का आयोजन होना है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमें कबड्डी, दंगल,हण्डी फोड़, रस्साकसी वालीबॉल प्रतियोगिता और योग प्रशिक्षण के साथ

सांस्कृतिक कार्यक्रम होने है। जिसके लिए तैयारी चल रही हैं। वालीबॉल ग्राउंड निर्माण अंतिम दौर में हैं।

शुक्रवार को हुई बैठक में महोत्सव के क्रिडाध्यक्ष बब्लू कुशवाहा ने बताया

कि यह महोत्सव तीन दिन यानी 16 दिसम्बर से शुरू हो कर 18 दिसंबर को समाप्त होगी।

कुश्ती और वालीबॉल में क्षेत्रीय प्रतिभागियों के साथ साथ गोरखपुर, लखनऊ, नेपाल, बनारस, अयोध्या, दिल्ली, पंजाब,

आजमगढ़ के पहलवान व खिलाड़ी भाग लेंगे। महोत्सव में लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र भी

दिया जाना है। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से यह महोत्सव होना है। पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर

चौराहे के व्यापारिय काफी उत्साहित हैं। बैठक में आयोजन समिति से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान संरक्षक व समाजसेवी विजय प्रताप कुशवाहा, प्रधान नितेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नूरलैन कासमी,

धर्मेन्द्र जयसवाल, डाक्टर डीके हीरा,मदन कुशवाहा, ताहिर अंसारी,इंतयाज, आंनद कुशवाहा,ऐतुल्लाह अंसारी,

अवधेश, गणेश,सगीर अंसारी, श्रीकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related