weddings: इस शख्स की है 6 बीवियां, जहां जाता है वहीं कर लेता है शादी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

weddings: इस शख्स की है 6 बीवियां, जहां जाता है वहीं कर लेता है शादी

weddings: आप लोगों ने एक-दो शादियां करते हुए तो जरूर देखा होगा.

लेकिन शायद ही आपने कभी किसी युवक को 6 शादियां करते हुए देखा होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

वो भी चोरी-छिपे, बिना अपने परिवार को बताए. जी हां बिहार से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक आर्केस्ट्रा में गाने- बजाने का काम करने वाला एक युवक जहां प्रोग्राम के लिए जाता है,

वहीं पर एक शादी कर लेता है. युवक की दूसरी पत्नी की मां यानी

उसकी सास का आरोप है कि अभी तक युवक ने छह शादी (weddings) कर रखी है.

इस मामले में सोमवार की देर शाम मलयपुर बाजार और थाना में काफी गहमा- गहमी बनी रही.

फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है. बताया जाता है कि बरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जावातारी निवासी

गणेश दास का पुत्र छोटू कुमार देवघर की मां शारदा आर्केस्ट्रा में काम करता है.

उसने साल 2011 में झारखंड के रांची में एक लड़की कलावती देवी से शादी की जिससे चार बच्चे भी हैं

और साल 2018 में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में मंजू देवी से शादी कर ली.

पिछले डेढ़ साल से छोटू मंजू से नहीं मिला है. मंजू देवी को भी दो बच्चे हैं.

सोमवार की शाम रिश्ते में छोटू का साला विकास दास ने कोलकाता जाने के लिए जमुई स्टेशन आया था.

तभी उसकी नजर छोटू पर पड़ गई. इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी और जीजा को पकड़ कर रखा.

छोटू के साथ एक महिला भी थी, जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था.

विकास के मुताबिक उसने जीजा छोटू से कहा कि मेरी दीदी को कब ले जाओगे लेकिन

वह कुछ जबाव नहीं दे रहा था. इतने में घर वाले आए और छोटू को थाने में ले गए.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...