Current: सुअर का शिकार करने के लिए फैलाया था करंट, तेंदुआ मरा तो कुएं में फेंक दिया था

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Current: सुअर का शिकार करने के लिए फैलाया था करंट, तेंदुआ मरा तो कुएं में फेंक दिया था

Current: दोबारा शिकार करने के लिए खेत में फैलाए करंट की चपेट में जंगली सुअर की जगह तेंदुआ फंस गया था।

इसे छिपाने आरोपितों ने घटनास्थल से करीब 250 मीटर दूर स्थित खेत के कुएं में तेंदुआ का शव फेंक दिया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए चारों आरोपितों ने वन अमले के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपितों ने वन अमले को दिए बयान में बताया कि करीब एक माह पहले खेत में फैलाए गए

करंट (Current) की चपेट में एक जंगली सुअर आ गया था, जिसका मांस आरोपितों ने खाया था।

दोबारा जंगली सुअर को फंसाने करंट फैलाया गया था, जिसकी चपेट में आने से तेंदुआ मृत हो गया।

करंट में मृत तेंदुआ देखकर आरोपित घबरा गए और शव को कुछ दूरी पर स्थित एक खेत के कुएं में फेंक दिया।

गुरुवार को उपवनमडल अधिकारी योगेश कुमार पटेल ने बताया कि, दक्षिण सामान्य वनमंडल के

रूखड वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आर 195 से लगे राजस्व क्षेत्र डूंडासिवनी में चीमन भालेकर के खेत के

कुएं में तेंदुआ का शव पानी में 29 नवंबर की शाम उतराता मिला था।

सूचना रूखड़ रेंजर का वन अमला मौके पर पहुंचा था, लेकिन

रात होने के कारण तेंदुए का शव कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था।

30 नवंबर को एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार पेंच टाईगर रिजर्व क्षेत्र संचालक,

दक्षिण सामान्य वनमंडल अधिकारी, पशु चिकित्सकों, डाग स्क्वाड व स्टाफ मौजूदगी में तेंदुआ का शव कुएं से बाहर

निकाला गया।प्र ाथमिक निरीक्षण कर पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाया गया।

प्रारंभिक जांच में करंट से मृत्यु की पुष्टि होने पर छानबीन शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान डाग स्क्वाड से सर्चिंग कराई गई, जिसमें कुएं से करीब 250 मीटर दूर.

11 केवी बिजली लाइन के नीचे करंट फैलाने के उद्देश से विद्युत तार फैलाने के प्रमाण मिले।

प्रमाण मिलने के पर पेंच टाईगर रिजर्व क्षेत्र संचालक देवा प्रसाद जे तथा वनमंडलाधिकारी सुदेश माहिवाल के निर्देशन

में जांच अधिकारी योगेश पटेल ने प्रकरण में छानबीन को आगे बढ़ाया।

जांच में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया,

जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।वन अधिकारियों का दावा है

कि, तेंदुआ शिकार के प्रकरण में 24 घंटे से कम समय में जांच कार्रवाई पूरी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया

गया है। आरोपितों में मोहन पुत्र चतरू कुमरे, शिवकुमार पुत्र हरलाल उइके, देवेन्द्र सिंह पुत्र बोहरन कर्वेती

तथा रामदास पुत्र ब्रजलाल तेकाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से अमले ने

करंट (Current) फैलाने में उपयोग बिजली के तार व अन्य सामग्री भी जब्त की है।

इस कार्रवाई में उपवनमंडलाधिकारी योगेश पटेल, वन परिक्षेत्र अधिकारी रुखड़ दानसी उइके, डाग स्क्वाड से सुन्दर

डाग हेंडलर नरेंद्र मरावी व सोमजी इनवाती, रूखड़ परिक्षेत्र से वनपाल मानसिंह बनवाले, दशोदलाल कुडेपा,

वनरक्षक चेतराम कुमरे, राजेश निर्मलकर, अजय कुमरे, श्यामलाल विश्वकर्मा,

रूपचंद पटले, लोकेश मर्सकोले, अनिल बघेल, सुरेन्द्र उइके तथा

उड़नदस्ता के वनरक्षक अर्पित मिश्रा, भूपेन्द्र ठाकुर व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...