solar power:रूफटॉप सोलर पावर प्लांट संयंत्र लगवाने पर मिलेगा अनुदान, जानें कैसे, क्या करना होगा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

solar power:रूफटॉप सोलर पावर प्लांट संयंत्र लगवाने पर मिलेगा अनुदान, जानें कैसे, क्या करना होगा

solar power:रूफटॉप सोलर पावर प्लांट संयंत्र लगवाने पर केंद्र व राज्य सरकार उपभोक्ताओं को अनुदान देगी।

शनिवार को सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोलर रूफटॉप आनग्रिड सिस्टम के स्थापना के सम्बन्ध में

- Advertisement -
- Advertisement -

बैठक हुई। इसके सन्दर्भ में बताया गया कि उपभेक्ता अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर

ऑनग्रिड योजना सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने हेतु एमएनआरई भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल

(www.solarrooftop.gov.in) पर अनिवार्य रूप से अपना अवेदन / पंजीकरण कर केंद्र व राज्यानुदान दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी यूपीनेडा पोटर्ल

(www.upnedasolarrooftopportal.com) पर जाकर की जा सकती है।

जिससे लाभार्थी अपने वेण्डर (संयंत्र स्थापनकर्ता फर्म) यूपीनेडा द्वारा अधिकृत सनराइज़

एनर्जी मो. 8707871419, 7765944812 का चयन उक्त पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

संयंत्र की स्थापना के उपरान्त राज्यानुदान यूपीनेडा द्वारा एवं केन्द्रानुदान सम्बन्धित डिस्काम (विद्युत विभाग) के द्वारा

संयंत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के खाते में (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त होगा।

केन्द्रानुदान के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 कि.वा. से 3 कि.वाट तक रूफटॉप सोलर पावर पलांट संयंत्र पर

अनुदान 14588 प्रति कि.वा. अनुमन्य है, 3 कि.वा. से अधिक 10 कि.वा. तक

संयंत्रों पर रू0 7294.00 प्रति कि.वा. अनुदान अनुमन्य है।

इसके अतिरिक्त राज्यानुदान 15 हजार प्रति कि.वा. अधिकतम 30 हजार का प्राविधान है।

सोलर सिस्टम से प्रति किलोवाट लगभग 4 यूनिट तक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होता है।

इस प्रकार 1 कि.वा. संयंत्र एक माह में लगभग 120 यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा,

जिससे उपभोक्ता को 120 यूनिट बिजली का बिल कम पड़ेगा। संयंत्र पर व्यय की गयी धनराशि 3-4 वर्ष में वसूल होगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...