restaurant में चल रहा था हुक्काबार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
restaurant:खोराबार के जंगल सिकरी स्थिति देसी चूल्हा रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा था।
पुलिस ने छापा डालकर संचालक समेत तीन आरोपितों को हुक्का, चिलम, तंबाकू और पाइप के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिसकर्मियों को देख हुक्का पी रहे युवक फरार हो गए। हल्का दारोगा ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस कर रही थी कई दिनों से निगरानी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि चूल्हा चौका रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की शिकायत मिल रही थी।
कई दिनों से स्थानीय थाने की पुलिस निगरानी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार
की शाम प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ छापा डाल रेस्टोरेंट के मालिक बहरामपुर, बुद्विराम टोला निवासी
पिंटू सिंह उर्फ सत्येंद्र, कैंट क्षेत्र के खाले टोला निवासी अनिकेत
सिंह और भैरोपुर निवासी मुकेश पासवान को गिरफ्तार किया।
आठ हुक्का, आठ चिलम, पाइप, कोयला स्मोक और 11 डिब्बी तंबाकू बरामद
जिस कमरे में युवकों काे हुक्का पिलाया जा रहा था उसकी तलाशी लेने पर आठ हुक्का, आठ चिलम, पाइप, कोयला
स्मोक और 11 डिब्बी तंबाकू मिला। हल्का दारोगा गजेंद्र सिंह ने आरोपितों के विरुद्ध सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद
अधिनियम 2003 और उपेक्षापूर्ण कार्य करके संक्रामक रोग फैलाने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।
एसपी सिटी ने पांच जगह पकड़ा था हुक्काबार
शहर के रेस्टोरेंट व बार में हुक्का बार चलने की शिकायत पर 22 अगस्त की रात एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने
पांच होटल व रेस्टोरेंट में छापा डाला।जिसमें सरैया बाजार के पास स्थित रेडिएंट रिसार्ट होटल,
रामगढ़ताल के होटल रेड कार्पेट, इसी क्षेत्र के टाइटेनिक लाज एंड वार तथा कैंट के गोलघर व जीडीए टावर में स्थित
दो स्थानों पर अवैध रूप से हुक्का बार चलता हुआ पाया गया था।पांचों जगह 31 हुक्का व तंबाकू मिला था
जिसे पुलिस ने जब्त कर संचालकों के विरुद्ध गुलरिहा, रामगढ़ताल व कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
