Electricity : पन्द्रह हजार बिजली उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं करा रहे रीचार्ज, जानें क्यों हो रहा ऐसा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity : पन्द्रह हजार बिजली उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं करा रहे रीचार्ज, जानें क्यों हो रहा ऐसा

Electricity: स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के कार्यों में तेजी आ गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

राजधानी में 15 हजार उपभोक्ता अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रीचार्ज नहीं करा रहे हैं।जबकि 7412 उपभोक्ता मीटर में

तकनीकी खराबी के कारण परेशान हैं। मीटर में लगा माडम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान के अभियंताओं का कहना है पटना से बाहर रहने

वाले उपभोक्ता स्मार्ट प्री-पेड मीटर री-चार्ज नहीं करा रहे हैं। पटना वापस आने के पहले इसे री-चार्ज करा लें।

उनके घरों में बिजली आपूर्ति अपने आप बहाल हो जाएगी। स्मार्ट प्री-पेड मीटर

वाले उपभोक्ताओं बिजली कनेक्शन जोड़वाने के लिए बिजली कार्यालय में दौड़ लगाने की जरूरत नहीं हैं।

जब मीटर रीचार्ज कराएंगे तो प्रतिमाह की दर से फिक्स चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा।

इस कार्य के लिए बिजली कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं है।

राजेंद्र नगर आपूर्ति प्रमंडल में री-चार्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या सबसे अधिक है।

सात हजार उपभोक्ता मीटर में तकनीकी खराबी से हैं परेशान

पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान के 7412 उपभोक्ता स्मार्ट प्री-पेड मीटर से परेशान हैं।

नियमित रीडिंग नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार मीटर में लगा माडम सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रहा है।

इस कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई है। 500 रुपये बैलेंस वालों की राशि अचानक माइनस में चला जा रहा

है। कुछ दिनों पर रीडिंग लेने के कारण ऐसा हो जा रहा है। आशियाना आपूर्ति प्रमंडल के पटेल नगर

निवासी लाल बहादुर प्रसाद ने बताया कि 16 नवंबर को 277 रुपये बैलेंस था।

18 नवंबर को माइनस 203 रुपये हो गया। उसके अगले दिन बिजली बिल बढ़कर 210 रुपये हुआ है।

स्मार्ट प्री-पेड मीटर की रीडिंग सही नहीं है। पहले मीटर की रीडिंग से शिकायत नहीं थी।

बिजली (Electricity) कंपनी के अभियंताओं का कहना है कि मीटर की तनीकी खराबियां दूर की जा रही है।

आपूर्ति प्रमंडल संपर्क से बाहर री-चार्ज नहीं

बांकीपुर       189       802

गुलजारबाग   303     1134

कंकड़बाग वन  329    838

पटना सिटी.     209    746

कंकड़बाग टू    1397   765

राजेंद्र नगर      197     2131

आशियाना       782    1446

डाकबंगला       270    731

दानापुर            899   1467

गर्दनीबाग         726    1035

खगौल             1067  1922

न्यू कैपिटल        356   897

पाटलिपुत्र.         688  1241

कुल                7412  15155

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...