lover: महिला के आशिक ने कर दिया खेल, बीच सड़क हुआ तमाशा; जाना था दिल्ली पहुंच गई… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lover: महिला के आशिक ने कर दिया खेल, बीच सड़क हुआ तमाशा; जाना था दिल्ली पहुंच गई…

lover: प्रेमी के साथ दिल्ली में जीवन संवारने की ख्वाहिश लेकर ससुराल से भागी युवती थाने पहुंच गई।

उसे पटना के पत्रकार नगर थाने में रात बितानी पड़ी। वजह, उसने कोई अपराध नहीं किया,

- Advertisement -
- Advertisement -

बल्कि वह खुद वारदात का शिकार होने से बच गई थी। गनीमत रही कि रेस्तरां संचालक ने गुंडों से घिरी

20 वर्षीय युवती को बचाने के लिए समय पर पुलिस को खबर दी,

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया। हालांकि, सभी बदमाश पुलिस की गाड़ी देखकर

फरार हो गए। पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि युवती सही-सलामत है।

उसके स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। तब तक उसे पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

लखीसराय से भाग कर आई थी पटना जंक्शन

पुलिस के मुताबिक, लखीसराय में युवती का ससुराल है। कुछ दिनों से वह एक लड़के के लगातार संपर्क में थी।

दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और युवती ने उसके साथ भाग कर दिल्ली में घर बसाने का निर्णय ले लिया।

वह ट्रेन से मंगलवार की शाम पटना जंक्शन पहुंची। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब लड़का नहीं आया

तो उसे खोजते हुए मलाही पकड़ी चौक आ गई। वहां उसे कुछ लोग मिले,

जिन्होंने उसे बदहवास हालत में देखा। वे उसकी मदद करने के बहाने रैन बसेरा में लेकर जाने लगे।

युवती के लिए आपस में भिड़े दो गुट

बताया जाता है कि जब चार पांच लोग उसे बहला फुसलाकर कर रैन बसेरा में लेकर जा रहे थे,

तभी मुसहरी में रहने वाले कुछ युवक आ गए। वे युवती को अपने साथ लेकर जाने की जिद करने लगे।

इस पर युवती को शक हुआ और वह भाग कर एक रेस्टोरेंट में चली गई।

उसने रेस्टोरेंट संचालक से कुछ घर वापस जाने के लिए कुछ रुपये मांगे और बताया कि

उसे बदमाश परेशान कर रहे हैं। इस बीच बदमाश भी वहां आ गए

और युवती को खींचने लगे। तभी रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को खबर दी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...