छह साल के बच्चे को उठा ले गया Panther, एक घंटे बाद गन्ने के खेत में मिला शव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

छह साल के बच्चे को उठा ले गया Panther, एक घंटे बाद गन्ने के खेत में मिला शव

Panther:UP के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के लाल नगर

सिपहिया गांव में एक तेंदुआ छह वर्षीय एक बच्चे को उठा ले गया,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसका शव करीब घंटे भर बाद एक गन्ने के खेत में मिला है। वन विभाग के एक

अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बलरामपुर के जिलाधिकारी ने

तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं। वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि गांव में

शनिवार की शाम सूरज वर्मा का बेटा अरुण (छह) अपनी मां को खोजता हुआ अपने घर के पीछे खेत में चला गया।

इसी बीच, एक तेंदुए ने अरुण का जबड़े से पकड़ लिया और भागा गया।

यह भी पढ़ें :leopard: किशोर पर हमलाकर घर में घुसा तेंदुआ, पति-पत्नी ने खुद को किचन में किया कैद, बच्ची छत पर फंसी

वन अधिकारियों ने बताया कि अरुण की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया

लेकिन तब तक तेंदुआ गन्ने की खेत में गायब हो गया और करीब एक घंटे बाद

ग्रामीणों को अरुण का शव गन्ने के खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डॉक्टर सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया

और उन्होंने कहा कि तेंदुए की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

और रिपोर्ट मिलते ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एक सप्ताह पहले भी इसी गांव से तेंदुआ तीन वर्षीय बच्ची नंदनी को उठा ले गया था,

जिसका क्षत-विक्षत शव पांच दिन बाद गन्ने के खेत में मिला था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...

pulse polio: पल्स पोलियो अभियान शुरू, रवि किशन ने पिलाई खुराक

pulse polio: पल्स पोलियो अभियान शुरू, रवि किशन ने...

Protest: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में झुलसी महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Protest: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में झुलसी महिला की मौत, ग्रामीणों...