saudi arabia:रोजगार के लिए सऊदी अरब जाने वालों के लिए बड़ी राहत,अब नहीं देनी होगी पुलिस रिपोर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

saudi arabia:रोजगार के लिए सऊदी अरब जाने वालों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं देनी होगी पुलिस रिपोर्ट

saudi arabia: रोजगार और नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने वालों को वहां की सरकार ने बड़ी राहत दी है।

अब सऊदी अरब (saudi arabia) जाने से पहले पुलिस रिपोर्ट नहीं देनी होगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

सऊदी अरब की सरकार ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिया है।

यूपी-बिहार, तेलंगाना और केरल से सऊदी अरब जाने की इच्छा रखने वालों से सऊदी अरब सरकार

उनके वीसा आवेदन के साथ पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) नहीं

मांगेगी। भारत में सऊदी अरब के दूतावास ने यह जानकारी दी है।

दूतावास के अनुसार भारत और सऊदी अरब (saudi arabia) के बीच सशक्त संबंधों एवं रणनीतिक

साझीदारी के मद्देनज़र शाही सरकार ने रोज़गार के लिए आने वाले भारतीय नागरिकों को वीसा देने के लिए

पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) देने से छूट देने का निर्णय लिया है।

अब किसी भी नागरिक को सऊदी अरब आने के लिए पीसीसी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दूतावास ने कहा कि यह निर्णय दोनों देशों के संबंध और मजबूत करने के लिए लिया गया है।

दूतावास ने सऊदी अरब में शांति पूर्ण ढंग से रहने वाले 20 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना की है।

गौरतलब है कि यूपी-बिहार से हजारों लोग हर साल सऊदी अरब में नौकरी और रोजगार के लिए जाते हैं।

जाने से पहले वहां का वीजा लेने के लिए पुलिस की रिपोर्ट भी लगानी होती है।

यह रिपोर्ट लेने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ती है। कई बार रिपोर्ट के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ती है।

दलालों के चंगुल में भी फंसने की बातें आती रहती हैं। अब इन सभी चीजों से छुटकारा मिल जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Police की तत्परता से 6 लापता लड़कियां सुरक्षित बरामद

Police की तत्परता से 6 लापता लड़कियां सुरक्षित बरामद थाना...

Pradarshan: महिला मेटों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Pradarshan: महिला मेटों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा...