Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर,महिला की मौत,फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर,महिला की मौत,फिर..

Road accident : अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र में रामघाट रोड पीएसी के पास ट्रक ने

- Advertisement -
- Advertisement -

बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।

इस खबर पर लोगों ने रामघाट रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया

और कई वाहनों के शीशे तक तोड़ दिए। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं।

करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।

एक्सीडेंट के बाद जाम

थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर निवासी राकेश कुमार जाटव टीवी और डिश मैकेनिक हैं।

आरएफ रोड पर उनकी दुकान हैं। राकेश मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे बाइक से

35 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी को लेकर रक्षाबंधन को लेकर शहर में सामान खरीदने गए थे। जैसे ही वह रामघाट रोड पर

पीएसी के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जाम

इससे बाइक पर पीछे बैठी कृष्णा देवी उछलकर सडक़ पर जा गिरी।

इसी बीच अनियंत्रित ट्रक का पहिया कृष्णा के सिर को कुचलते हुए ऊपर से गुजर गया।

हादसे में कृष्णा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक ट्रक को लेकर भाग छूटा।

उधर, हादसे की खबर जैसे ही तालसपुर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं एकत्रित हो गए। उन्होंने शव को सडक़ पर रखकर एवं अवरोधक डालकर

जाम लगा दिया। ग्रामीण हादसे के आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

विलाप करता पति

इस दौरान सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गईं।

इस दौरान कई वाहनों में तोडफ़ोड़ तक कर दी। हंगामे और जाम की खबर पर

थाना प्रभारी महुआखेड़ा विजय सिंह, क्वार्सी प्रमेंद्र कुमार, सीओ द्वितीय विशाल चौधरी,

एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी आदि समेत भारी पुलिस बल आ पहुंचा।

अफसरों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...