millionaire: करोड़पति बनना कोई रॉकेट साइंस नहीं, याद रखें 50-30-20 का फार्मूला, बचा सकेंगें लाखों रुपये

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

millionaire: करोड़पति बनना कोई रॉकेट साइंस नहीं, याद रखें 50-30-20 का फार्मूला, बचा सकेंगें लाखों रुपये

millionaire: पैसा हम सब कमाते हैं। करोड़पति हम सब बनना चाहते हैं।

लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होता है? तो आखिर क्या है पैसा बचाने और

- Advertisement -
- Advertisement -

उसको बढ़ाने का फार्मूला? दावे-प्रतिदावे बहुत हैं, लेकिन

सच तो ये है कि पैसा बचाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है।

महंगाई के इस दौर में ऐसे बहुत से आसान तरीके हैं, जिनके दम पर आप न केवल अपनी

गृहस्थी ठीक से चला सकते हैं, बल्कि पैसे भी बचा सकते हैं

और इसका फार्मूला बहुत आसान है। यह फार्मूला है 50-30-20 का।

क्या है 50-30-20 का नियम

दरअसल, ये कोई नया नियम नहीं है। यह एक तरह का आत्मानुशासन से जुड़ा हुआ

कांसेप्ट है, जिसकी समय-समय पर कई अर्थशास्त्रियों ने वकालत की है।

मान लीजिए, आप 100 रुपये कमाते हैं तो इसमें से आपको 50/30 और 20 के तीन

हिस्से करने होंगे। यानी अगर किसी व्यक्ति की सैलरी 40000 है

तो उसको अपनी सैलरी को 50, 30 और 20 प्रतिशत के हिसाब से विभाजित करना होगा।

इस हिसाब से पहला हिस्सा 20000 रुपये का होगा,

दूसरा 12000 और तीसरा 8000 का। अब जरूरी

यह समझना है कि आप अपने खर्चों को कैसे मैनेज करें।

इसमें से जो 20000 वाला हिस्सा है, उसमें आपका खाना-पीना रहना

और परिवार की दूसरी बुनियादी जरूरतें जैसे शिक्षा आदि पूरी होंगी।अगर आप घर का किराया

देते हैं या होम लोन की ईएमआई देते हैं तो वह भी इसी हिस्से से पूरा होगा।

30 फीसद वाला जो 12000 है, उसका रोल आपकी दिनचर्या में सबसे अहम है।

इसमें बाहर घूमना-फिरना, खाना-पीना फिल्म देखना और कपड़े, मोबाइल रिचार्ज,

नए गैजेट्स, कार और बाइक का बिल और छोटे-मोटे दूसरे खर्चे शामिल हैं।

एक तरह से कहें तो इसमें आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी बातें कवर हो जाती हैं।

लेकिन इन खर्चों को पूरा करने के लिए आपको बहुत कुशलता और नियम की जरूरत होती है।

अब बारी निवेश की

कमाई के 20 फीसद के हिस्से की अहमियत सबसे अधिक है।

जैसा कि हमने शुरू में उदाहरण दिया था कि अगर आपकी सैलरी 40000 है तो 20 परसेंट के

हिसाब से आपको इसके लिए 8000 बचाने होंगे। इस रकम को हर महीने बचाते हुए

आप निवेश करें। एक तरह से यह रकम पूरी की पूरी आपकी बचत है।

सवाल यह उठता है कि आखिर आप इस रकम को कहां इन्वेस्ट करें।

आपको बता दें कि इस समय म्यूचुअल फंड, एसआईपी में रकम लगाना बेहद आसान है।

अगर आप 40000 महीने आप कमाते हैं और हर महीने 8000 बचाते हैं

तो आप साल में लगभग 100000 बचा सकेंगे और अगर यह बचत सही जगह पर निवेश की गई

तो यह आपको लंबे समय तक रिटर्न देगी। कंपाउंड इंटरेस्ट इस पर आपको मिलेगा,

जिसके दम पर यह रकम आगे जाकर बहुत बड़ी बन जाएगी।

(लेखक ‘सेव मोर’ फाइनेंसियल सर्विस के डायरेक्टर हैं। ये उनके निजी विचार हैं।)

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...