Messages:आधार कार्ड धारकों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस करना होगा यह काम.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Messages:आधार कार्ड धारकों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस करना होगा यह काम..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में दावा किया जा रहा है

कि सरकार आधार कार्ड धारकों (Aadhaar Card Update) को हर महीने तीन हजार रुपये दे रही है.

- Advertisement -
- Advertisement -

आइये जानते हैं वायरल हो रहे वीडियो मैसेज की सच्चाई क्या है?

जी हां.. यह दावा बिल्कुल फर्जी है और सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है और कहां गया है कि ऐसे भ्रामक मैसेज पर ध्यान न दें…

PIB Fact Check ने ट्वीट कर कहा, ‘दावा किया जा रहा है कि सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को प्रति माह

3,000 दे रही है. हालांकि यह दावा बिल्कुल फर्जी है और इसका कोई आधार नहीं है.

ऐसी भ्रामक वीडियो और संदेशों को शेयर न करें… बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो मैसेज(Messages) में यह दावा किया जा रहा

है कि सभी आधार कार्ड धारकों को गर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये. इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करें..

मालूम हो कि सोशल मीडिया क्रांति के बीच फेक न्यूज की बाढ़ सी आ गई है.

हर दिन कई मैसेज (Messages) और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं,

जिसमें सरकार का नाम लेकर कई तरह के दावे किये जाते हैं.

हालांकि इसी तरहों के फेक न्यूज पर लगाम कसने के लिए पीआईबी ने फैक्ट चेक की शुरुआत की है.

मालूम हो कि इससे पहले भी इस तरह के कई दावें किये जाते रहे हैं.

इससे पहले YouTube पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को

80,000 की राशि दे रही है. हालंकि यह दावा भी बेबुनियाद और फर्जी है.

पीआईबी ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे ऐसे भ्रामक वीडियो पर भरोसा ना करें.

एक अन्य मैसेज में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ के तहत सभी को दे रही है

40,000 रुपये की राशि. हालांकि यह दावा भी फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ नाम की कोई

योजना नहीं चलाई जा रही है. बता दें कि सरकार की तरफ से बार-बार अपील की जाती है

कि जब तक आधिकारिक घोषणा न हो तब तक भ्रामक खबरों (Fake News) पर यकीन नहीं करें.

इसके लिए PIB की तरफ से Fact Check की भी शुरुआत की गई है.

इसका उद्देश्य लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और भ्रामक खबरों के खिलाफ सचेत करना है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...