Google search :पर ये चीजें सर्च करना पड़ेगा भारी,आ सकती है जेल जाने की नौबत
Google Search : गूगल एक दमदार सर्च इंजन है जिसका इस्तेमाल हर किसी ने किया है
और आए दिन करते ही होंगे, हालांकि क्या आप जानते हैं कि जिस सर्च इंजन पर आपको
हर समस्या का समाधान मिल जाता है, वहीं सर्च पर आपको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है.
अगर आप लापरवाही से इस सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.
आज हम आपको कुछ ऐसे टॉपिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कानूनी पचड़ों में फंसा सकते हैं.
हथियारों के बारे में जानकारी
अगर आप आए दिन हथियारों के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च करते हैं
यह भी पढ़े-Google Search पर क्या किया सर्च? किसी को नहीं लगेगी भनक,करें छोटा सा काम
तो ऐसा लगातार करते रहना आपको जेल पहुंचा सकता है क्योंकि बहुत सारे अपराधी इस तरीके से हथियारों के बारे में
जानते हैं और फिर उन्हें गैरकानूनी तरीकों से हासिल करके उनका
इस्तेमाल गलत कामों में करते हैं. इस कंटेंट को सर्च करना आप को जेल पहुंचा सकता है.
चाइल्ड क्राइम
चाइल्ड का इमेज कैसा टॉपिक है जिससे भारत में एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है,
इस विषय पर ऑनलाइन तमाम कंटेंट मौजूद है लेकिन कोई व्यक्ति अगर मनोरंजन के लिए चाइल्ड क्राइम से जुड़ा हुआ
कोई कंटेंट सर्च करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भारत सरकार कार्रवाई कर सकती है.
महिला अपराध
महिला अपराधों से जुड़े हुए कंटेंट को भी काफी सारे लोग मनोरंजन के लिए सर्च करते हैं,
वीडियो हो या फिर फोटोग्राफ, अगर आप ऐसा कोई कंटेंट सर्च करते हैं
तो आप को जेल जाना पड़ सकता है और आप कानूनी चक्कर में पड़ सकते हैं.
वीडियो पायरेसी
वीडियो पायरेसी एक ऐसा टॉपिक है जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री को हर साल करोड़ों का नुकसान होता है,
इसके बावजूद भी लोग लगातार इसे अंजाम देते रहते हैं. अगर आप गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं
और वीडियो पायरेसी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लगातार सर्च करते हैं तो ये मानिए कि ऐसा बार-बार करना आपको
मुसीबत में डाल सकता है. ऐसे में आपको इसे सर्च करने से पहले सावधान रहने की जरूरत है.
