Gadget:क्या आप पुराने फोन और कोई गैजेट बेचना चाहते हैं? इन वेबसाइट पर पा सकते हैं अच्छी डील

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gadget:क्या आप पुराने फोन और कोई गैजेट बेचना चाहते हैं? इन वेबसाइट पर पा सकते हैं अच्छी डील

Gadget: नए फोन या लैपटॉप के विज्ञापन हमारे पुराने गैजेट को बदलने के लिए प्रेरित करते हैं.

लेकिन ऐसे में लगता है कि भला नया फोन खरीद लेंगे तो पुराने का क्या करेंगे?

- Advertisement -
- Advertisement -

पुराने फोन को बेचने के लिए किसी दुकान पर जाना होगा या किसी दोस्त को बेचना होगा?

पर नहीं! हम आपको कुछ ऐसी जांची परखी वेबसाइट्स के बारे में आपको बताने वाले हैं,

जहां सिर्फ अपने मोबाइल के बारे में डिटेल्स भरने के बाद आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,

बल्कि घर बैठे ही आपका मोबाइल पिक कर लिया जाएगा और आपके अकाउंट में पैसे भी आ जाएंगे.

एक्सचेंज करने के लिए फ्लिपकार्ट और ऐमज़ान बहुत अच्छे और भरोसेमंद ई-मार्ट हैं.

यहां आप नया फोन या लैपटॉप लेते समय एक्सचेंज ऑप्शन पर क्लिक करके अपने

गैजेट (Gadget) के बारे में पूरी डिटेल्स डालने के बाद उसी समय अपने फोन का संभावित दाम देख सकते हैं

और सेल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि आप जो भी डिटेल्स डालें वो सब जेनुइन हो क्योंकि

फोन या लैपटॉप पिक-अप के लिए आया फील्ड पर्सन आपके गैजेट को पूरी तरह से जांचने

परखने के बाद ही इन्हें एक्सेप्ट करेगा, अगर आपके बताए मुताबिक इसमें

एक भी चीज कम या गलत हुई तो ये एक्सचेंज कैंसल कर दिया जाएगा.

अगर आप एक्सचेंज की बजाए सिर्फ बेचना चाहते हैं तो cashify एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

कैशिफाई आपसे मोबाइल की जानकारी से जुड़ा हर छोटा बड़ा सवाल पूछता है

और वेरिफिकेशन के बाद आपका मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्टवाच या कोई भी

अन्य डिवाइस पिक कर लेते हैं और पेमेंट अकाउंट में क्रेडिट कर देते हैं.

आप मोबाइल बेचना तो चाहते हैं पर मोबाइल की खराब कन्डिशन की वजह से कोई वेबसाइट अगर

इसे एक्सेप्ट नहीं कर रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. Karma recycling एक ऐसी कंपनी है

जो गैजेट को किसी भी हाल में खरीद लेती है, फिर चाहें वह टूटा हुआ हो या पूरी तरह बंद हो चुका हो.

हालांकि पूरी डिटेल्स इसमें भी बतानी पड़ती है और घर से मोबाइल पिक करने की सुविधा यहां भी है,

लेकिन यहां मोबाइल और लैपटॉप के अलावा अभी कोई प्रोडक्ट नहीं खरीद रहे हैं.

इनकी कोई वेबसाइट या ऐप भी नहीं है, आप सोशल मीडिया के द्वारा ही इनसे कान्टैक्ट कर सकते हैं.

इसके अलावा Budli, moswap या atterobay भी ऐसे ऐप या वेबसाइट हैं

जहां आप पुराना मोबाइल और लैपटॉप बेच सकते हैं. Olx और quickr पर भी डायरेक्ट कस्टमर से बात

करके मोबाइल, लैपटॉप या अन्य कोई भी सामान बेचा जा सकता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...