Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करें, इस आसान तरीके को कर सकते हैं फॉलो 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करें, इस आसान तरीके को कर सकते हैं फॉलो

Android फोन में यूजर को कई तरह की सुविधा मिलती है। अगर आप भी एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं

तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। दरअसल, कई बार यूजर को अपने फोन में कुछ

- Advertisement -
- Advertisement -

जरूरी कामों के लिए स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ती है।

Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को यूजर्स की सुविधा के लिए क्विक सेटिंग में उपलब्ध करवाया जाता है।

कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से स्क्रीन को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग क्या है

दरअसल, स्मार्टफोन यूजर को डिवाइस की स्क्रीन रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है।

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर अपीयर होने वाले मोमेन्ट्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

इस रिकॉर्डिंग को फोन की गैलरी में दोबारा प्ले किया जा सकता है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग की सुविधा किसी मुश्किल प्रोसेस को याद रखने या गेम सेशन को रिकॉर्ड करने के लिए मिलती है।

इसी तरह यूजर किसी मीटिंग से जुड़े नोट्स को कैप्चर कर सकता है।

स्क्रीनशॉट से अलग होती है स्क्रीन रिकॉर्डिंग

Android फोन में स्क्रीनशॉट की मदद से किसी जरूरी इमेज और मोमेंट को कैप्चर किया जा सकता है।

हालांकि, स्क्रीनशॉट की मदद से रनिंग मोमेंट को कैप्चर करने की सुविधा नहीं मिलती है।

लाइव मोमेंट को कैप्चर करने के लिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो फॉर्मेट है।

Android फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें

  • एंड्रॉइड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए सबसे पहले टॉप स्क्रीन को दो बार स्वाइप डाउन करना होगा।
  • स्क्रीन रिकॉर्डिंग का आइकन राइट साइड स्वाइप करने पर देख सकेंगे।
  • अब रिकॉर्डर वाले आइकन ( स्क्रीन रिकॉर्डिंग) पर क्लिक करना होगा।
  • स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए स्टार्ट पर टैप करना होगा।
  • होम स्क्रीन पर रिकॉर्डर को टाइमर के साथ ऑन देखा जा सकेगा।
  • रिकॉर्डिंग को रोकने के लिए दोबारा से टॉप स्क्रीन को स्वाइप डाउन करना होगा। यहां स्क्रीन रिकॉर्डर नोटिफिकेशन पर टैप करना होगा।
  • नोटिफिकेशन पर टैप करने के साथ ही रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो रुक जाता है।
Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...