Aayusman Card :आयुष्मान कार्ड को सरकार ने बनाया प्रभावशाली,अब इन बीमारियों में भी मिलेगा इलाज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Aayusman Card :आयुष्मान कार्ड को सरकार ने बनाया प्रभावशाली,अब इन बीमारियों में भी मिलेगा इलाज

Aayusman Card: केन्द्र सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना गरीबों के लिए वरदान से कम नहीं है।

मध्यप्रदेश के आयुष्मान कार्डधारियों के लिए एक अच्छी खबर है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब आयुष्मान कार्ड (Aayusman Card) योजना को और भी प्रभावशाली बनाया गया है।

आयुष्मान कार्डधारी (Aayusman Card) दिल व दिमाग से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए ये राहत की खबर है।

उनके इलाज में उपोयग होने वाली 4 महंगी दवाओं को योजना में शामिल किया गया है।

अब इन दवाओं से उन पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ खत्म हो जाएगा।

यही नहीं बोनमेरो ट्रांसप्लांट समेत 282 नई प्रक्रियाएं भी योजना में शामिल की गई हैं।

यह भी पढ़ें :Aayusman Card :आयुष्मान योजना का क्या आपको भी मिलेगा लाभ? इस नम्बर पर कॉल करके मिनटों में पता करें आप योग्य हैं या नहीं

नए हेल्थ बेनिफिट पैकेज में कुल 1952 प्रक्रियाओं को जोड़ा गया है, जो पहले 1670 थी।

ट्यूमर इलाज में कारगर तकनीक जोड़ी गई

ब्रेन ट्यूर या अन्य ट्यूमर की जांच से लेकर इलाज में उपयोग में होने वाली तकनीक को भी

आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। इसमें अल्ट्रसाउंड और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन व

अल्ट्रसाउंड और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस माइक्रोवेव एब्लेशन मुख्य हैं।

बोनमेरो ट्रांसप्लांट के लिए भी Aayusman Card

योजना में उन्नत चिकित्सा तकनीक को भी जोड़ा गया है। इसमें नई उपचार विधियों को शामिल किया गया है।

जिसमें इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलोजी से लेकर बोन मेरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक उपचार पद्धति शामिल की गई है।

बोनमेरो ट्रांसप्लांट के योजना से जुड़ने से ब्लड कैंसर से लेकर

खून से जुड़े गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

महंगी दवाओं का बोझ होगा कम

रिकॉम्बिनेंट टिशू प्लास्मिनोजेन एक्टिवेटर– यह रक्त में मौजूद थक्कों (ब्लॉकेज) को घोलने के लिए

मरीज को दी जाती है। इसके एक डोज की कीमत 10 हजार के करीब होती है।

टेनेक्टेप्लेस – यह भी रक्त वाहिनियों में हानिकारक खून के थक्कों को घुलाने का काम करता है।

इसके एक इंजेक्शन की कीमत 30 हजार के करीब होती है।

लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन – इसका उपयोग गंभीर प्रकार के फंगल व यीस्ट संक्रमण के इलाज के लिए

किया जाता है। इसके एक इंजेक्शन की कीमत दो हजार के करीब है।

आईवी इम्यूनोग्लोबिन्स – इसका उपयोग ऑटोइम्यून, संक्रामक और

अन्य रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी कीमत 14 हजार के करीब होती है।

Aayusman Card से यह अन्य नई सुविधाएं

प्राइमरी केयर: प्राथमिक व सामुदायिक शासकीय चिकित्सालयों में भी

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत ग्रामीण स्तर तक उपचार संभव होगा।

यह भी पढ़ें :Aayusman Card: अब इस तरह मोबाइल फोन घर बैठे फ्री में बनवाएं अपना आयुष्मान कार्ड

उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था: योजना के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के लिए

कैसरियन हिस्टेरेक्टॉमी और फटे हुए पेट का बंद करना जैसी

प्रक्रियाएं शामिल की गई हैं। जिससे जच्चा बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नई पैकेज सूची : नई पैकेज सूची में 274 पैकेज के रेट्स को बढ़ाया गया है।

साथ ही 355 नए प्रक्रियाओं (प्रसीजरों) को भी जोड़ा गया है।

जिसमें गंभीर सेप्सिस (सेप्टिक शॉक), पीईटी स्कैन और प्लेटलेट फेरिसिस शामिल है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...