Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Z Fold 7, डिज़ाइन में नया ट्विस्ट और फीचर्स में धमाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Z Fold 7, डिज़ाइन में नया ट्विस्ट और फीचर्स में धमाल

स्मार्टफोन मेकर Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 लॉन्च कर दिया है।

यह नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन ना केवल और भी ज्यादा पावरफुल बना है, बल्कि डिजाइन के मामले में भी पहले से हल्का और पतला हो गया है। यह फोन अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब और भी पतला और हल्का डिजाइन

Galaxy Z Fold 7 की मोटाई ओपेन करने पर केवल 4.2mm और फोल्ड होने पर 8.9mm है। इसका वजन भी अब सिर्फ 215 ग्राम रह गया है, जो पिछले वर्जन Fold 6 से 24 ग्राम हल्का है।

फोन में Armor Aluminum फ्रेम और Corning Gorilla Glass Ceramic 2 की सेफ्टी दी गई है, जिससे यह स्टाइल और मजबूती दोनों में बेहतरीन साबित हो सकता है।

स्मार्टफोन में 8-इंच QXGA+ इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

इसमें 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 368ppi पिक्सल डेंसिटी और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

बाहरी स्क्रीन 6.5 इंच की Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है।

Snapdragon 8 Elite चिपसेट और एडवांस AI

सैमसंग फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जो अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है।

इसके साथ 16GB तक की रैम और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शंस भी मिलते हैं।

फोन में Samsung की AI टेक्नोलॉजी जैसे कि Gemini Live, AI Results View, Circle to Search, Drawing Assist और Writing Assist वगैरह शामिल हैं, जो इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं।

मिला 200MP का फ्लैगशिप कैमरा सेटअप

Fold 7 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (OIS और Quad Pixel ऑटोफोकस के साथ) मिलता है।

इस सेटअप में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

सेल्फी के लिए, कवर डिस्प्ले और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें नया ProVisual Engine भी दिया गया है जो फोटो और वीडियोज को और बेहतर बनाता है।

फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग, Fast Wireless Charging 2.0 और Wireless PowerShare को सपोर्ट करती है।

कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें IP48 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, 5G और LTE सपोर्ट के अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड One UI 8 दिया गया है।

कलर और स्टोरेज ऑप्शंस

Galaxy Z Fold 7 को Blue Shadow, Jetblack, Silver Shadow और Mint (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में लॉन्च किया गया है। स्टोरेज ऑप्शंस में 256GB, 512GB और 1TB शामिल हैं।

यह डिवाइस Samsung India की वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है और ग्राहकों को खास ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...