पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी – चेयरमैन 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी – चेयरमैन

कुशीनगर: पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में पौधों की अहम भूमिका है। यह बात चेयरमैन नवरंग सिंह ने बुधवार को कस्तूरबा विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि पौधों की सुरक्षा के बिना मानव जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता।

- Advertisement -
- Advertisement -

कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रुबी गुप्ता ने भी पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पौधों की सुरक्षा से ही पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।

उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण और जीवन को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित कुसमावती, शकुंतला, श्वेता विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, जमसेद आलम, सभासद प्रिंस जायसवाल, रविंद्र सैनी, प्रिंस मद्धेशिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत आर्य, मानवेंद्र सिंह, उमेश साहनी, विजय सिंह, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और सभी से इस दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त...

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को...

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस CDO:...

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का किया निरीक्षण

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का...