इस Plan के तहत बच्चों को हर महीने मिलते हैं 1200 रुपये, पात्रता, कैसे करें आवेदन
Plan: यूपी की राज्य सरकार गरीब बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में बाल श्रमिक विद्या योजना है। जिसके तहत यूपी सरकार बाल श्रम करने वाले लड़कों को शिक्षा से जोड़ने एक हजार रुपये और लड़कियों को 1200 प्रति महीने देती है। दरअसल यूपी में आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते ज्यादातर बच्चे कम उम्र में ही स्कूल जाने के बजाय मजदूरी करने लगते हैं। ऐसे में वह शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य इन्हीं गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है।
यह भी पढ़ें :Plans:शहर में घर का सपना होगा पूरा! मोदी सरकार ला रही है नई स्कीम
यूपी की राज्य सरकार आठ, नौ और दसवीं में पढ़ाई करने वाले बच्चों को अलग से छह हजार रुपये की देती है। हालांकि इस योजना के लिए कुछ आवश्यक शर्ते हैं। जैसे बच्चे के माता-पिता में से कोई एक या दोनों की मौत हो चुकी हो। माता या पिता में से कोई एक या दोनों विकलांग हो। आवेदक के पास जमीन न हो। इस योजना का लाभ किस बच्चे को मिलेगा इसका चयन श्रम विभाग के अधिकारियों की ओर से सर्वेक्षण के बाद किया जाता है। बता दें कि यूपी सरकार इस योजना के माध्यम से 20 जिलों के 2 हजार बच्चों को ये लाभ दे रही है। अब 75 जिलों के 5 हजार बच्चों को इस योजना से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
दस्तावेज
आधार कार्ड
राशन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले श्रम विभाग के बाल श्रमिक विद्या योजना की साइट https://www.bsvy.in/Home/Index#DVAboutUS पर जाएं।
यहां ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
अब नाम, मोबाइल नंबर और पासवर्ड क्रिएट करके यूजरआईडी बना ले
अब इसकी मदद से दोबारा लॉगिन कर लें।
यहां मांगी गई डिटेल भरने के बाद सबमिट कर दें।
