Tiger:घास काट रहे थे किसान, अचानक सामने बाघ देखकर खड़े हो गए रोंगटे,फिर..
Tiger : खेत पर घास काट रहे ग्रामीणों के सामने अचानक बाघ आ गया।
बाघ को देखते ही शोर मचाते हुए ग्रामीण भाग खड़े हुए। शोर शराबा सुनकर दूसरे खेतों में काम करने वाले
ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। इस पर बाघ निकट के गन्ना खेत के भीतर चला गया।
शनिवार को सुबह तहसील कलीनगर के गांव हल्दीडेंगा के समीप खेतों में घास काट रहे
ग्रामीणों के सामने अचानक बाघ आ गया। सामने मृत्यु देखकर घास काट रहे
ग्रामीण चीखते हुए जान बचाकर वहां से भागे। शोर शराबा होने पर निकट के दूसरे खेतों में काम कर रहे
कई ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इस पर बाघ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया।
सैकड़ों की भीड़ मौके पर उमड़ी
घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।
बाघ की मौजूदगी गन्ने के खेत में बताई जा रही है। घटना की सूचना वन अधिकारियों को दी गई है।
यह भी पढ़ें :Tiger:सैर पर निकला बाघ पहुंचा सड़क पर,बढ़ाई लोगों की धड़कनें, और फिर..
माधोटांडा कस्बे के निवासी किशोरी लाल, बांकेलाल, मदन लाल व गोविंद राम ने बताया कि
सुबह हल्दीडेंगा में साइफन के करीब खेत पर घास काट रहे थे।
हाथों में दरांती व हंसिया लेकर चीखने लगे
किशोरी लाल के मुताबिक, अचानक सामने से बाघ आ गया। बाघ ने उन लोगों पर हमला करना चाहा,
लेकिन वे लोग हाथों में दरांती व हंसिया लेकर चीखने लगे, जिससे आसपास के लोग भी दौड़ पड़े।
शोर शराबा होने पर बाघ कुछ ही दूर पर गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। गनीमत यह रही कि
बाघ किसी पर हमला नहीं कर सका, जिससे चारों लोग सकुशल बच गए। घटना की सूचना पाकर आसपास के
गांवों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया और और शोर शराबा करने लगे।
