Scholarship: 10 अगस्त से छात्रवृत्ति आवेदन कर सकेंगे कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राएं, शेड्यूल जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Scholarship: 10 अगस्त से छात्रवृत्ति आवेदन कर सकेंगे कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राएं, शेड्यूल जारी

Scholarship: प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, निर्धन सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के

कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राएं आगामी 10 अगस्त से Scholarship के लिए आवेदन कर सकेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

समाज कल्याण विभाग के शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए समय सारिणी जारी कर दी है।

इस समय सारिणी के अनुसार कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राएं आगामी 10 अगस्त से 10 अक्तूबर के दरम्यान

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी तक इन छात्र-छात्राओं में से प्रत्येक को 3000 रुपये वार्षिक की

छात्रवृत्ति मिलती है। अब प्रदेश सरकार से इस राशि में पांच सौ रुपये की बढ़ोत्तरी का आग्रह किया गया है।

इन छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद तथा फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पहले

तीन कार्य दिवसों में आवेदन की त्रुटियों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर

स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने के सात दिन के अन्दर विलम्बतम 13 अक्तूबर तक

छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी सभी वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किये जाएंगे।

14 अगस्त से 17 अक्तूबर के दरम्यान छात्र-छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और संलग्न अभिलेखों से

छात्र-छात्रा के सभी विवरण का विद्यालय द्वारा मिलान किया जाएगा। साथ ही आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

अपात्रों का डाटा निरस्त किया जाएगा। पात्रों के आवेदन आनलाइन सत्यापित करके अग्रसारित किये जाएंगे।

कक्षा 10 में अध्ययनरत नए छात्र-छात्राओं को कवेल कक्षा 10 में प्रवेश की तारीख

और पिछली कक्षा यानि नौ के परीक्षाफल को अंकित करते हुए

आनलाइन आवेदन किए जाएंगे,जिसे संस्था द्वारा सत्यापित करके अग्रसारित किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...