helicopter: UP के इस शहर में दूल्हा हेलीकॉप्टर से उड़ा ले गया दुल्हनिया, सेल्फी लेने वालों की मची रही होड़

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

helicopter: UP के इस शहर में दूल्हा हेलीकॉप्टर से उड़ा ले गया दुल्हनिया, सेल्फी लेने वालों की मची रही होड़

helicopter: पुलिस लाइन का हेलीपैड गुरुवार को एक दुल्हन की विदाई का गवाह बना।

जीवनसंगिनी को सरप्राइज देने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर लेकर आया और दुल्हन को

- Advertisement -
- Advertisement -

अपने साथ हेलीकॉप्टर (helicopter) से ले गया। जिला प्रशासन से इस आयोजन की अनुमति ली गई थी।

दोनों के परिजनों के साथ यहां मौजूद हर व्यक्ति ने इस विदाई का भरपूर आनंद उठाया। पति-पत्नी दोनों पायलट हैं।

बुलंदशहर के ग्राम चोला निवासी बृजेंद्र प्रताप सोलंकी यूपी भाजपा की स्टेट काउंसिल के सदस्य हैं।

उन्होंने अपने बेटे कुंवर लोकेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी की शादी रुड़की निवासी सतेंद्र सिंह राणा की बेटी इशांशी सोलंकी से

तय की। लोकेंद्र और इशांशी पेशेवर पायलट हैं। बुधवार रात ‘टिवोली इम्पीरियल रिजार्ट’ में धूमधाम से शादी हुई।

सुबह विदाई का वक्त आया तो लोकेंद्र ने बताया कि उन्होंने दुल्हन की विदाई के लिए

हेलीकॉप्टर (helicopter) की व्यवस्था की है। मेरठ प्रशासन से उन्हें अनुमति मिल चुकी है। सुबह 10 बजे पुलिस लाइन

के हेलीपैड से वह इशांशी के साथ बुलंदशहर के लिए उड़ान भरेंगे। यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

पुलिस लाइन पहुंची बारात

हेलीकॉप्टर (helicopter) से दुल्हा-दुल्हन की विदाई को सोचकर हर कोई उत्साहित था।

बृजेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी बेटे की बारात को लेकर पुलिस लाइन पहुंच गए।

इशांशी के परिवार के लोग साथ रहे। करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर की आवाज ने रोमांच बढ़ा दिया।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेलीकॉप्टर (helicopter) की लैंडिंग हुई, जिसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

परेड ग्राउंड बना सेल्फी प्वाइंट

पुलिस लाइन का हेलीपैड वीआईपी मूवमेंट के लिए बना है। गुरुवार को नई परंपरा यहां देखने को मिली।

हेलीकॉप्टर उतरा तो परेड ग्राउंड सेल्फी प्वाइंट में तब्दील हो गया।

किसी ने हेलीकॉप्टर में बैठकर फोटो खिंचाया तो किसी ने आगे खड़े होकर।

फार्म हाउस पर बनाया हेलीपैड

लोकेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपने गांव चोला में भी हेलीपैड तैयार कराया था।

करीब पांच बीघा में यह हेलीपैड बना। उन्होंने मेरठ में आवेदन किया

और सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें अनुमति मिल गई। पुलिस लाइन से

हेलीपैड से टेकऑफ कर बुलंदशहर में लैंड हुआ, जहां नवविवाहित जोड़े का परिवार ने स्वागत किया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...