Rain: 72 घंटे तक 13 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, 5 राज्यों में आंधी की चेतावनी..
rain: देश के मौसम में पल-पल पर देखने को मिल रहे हैं । उत्तर पूर्व के राज्य में तापमान में
बढ़ोतरी देखी जा रही है जबकि पर्वतीय राज्यों पर एक बार फिर से भारी बर्फबारी और
बारिश(rain) का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही
उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भारी बारिश (rain) और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
गया है। उत्तर प्रदेश बिहार के जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
हालांकि कुछ क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के
कारण कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार बनते नजर आ रहे हैं।
मौसम प्रणाली
देश के मौसम प्रणाली =से पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और
इससे सटे जम्मू कश्मीर पर हवा के रूप में देखा जा रहा है। जिसके कारण पर्वतीय राज्यों पर जल्द ही
मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित,
बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश (rain) के साथ ही
में पास और कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है।
इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के पश्चिम भागों पर निर्मित हुआ है
जिसके कारण राजस्थान और गुजरात सहित पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में भारी बदलाव
देखने को मिलेंगे मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान सिक्किम असम सहित अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल
प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिली है।
जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर मध्यम बर्फबारी भी देखी जा रही है।
इतना ही नहीं यूपी, बिहार, झारखंड से ही तेलंगणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित राजस्थान के कुछ क्षेत्रों
में न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है। इसके कारण एक
बार फिर से बढ़ती गर्मी में लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और
बारिश (rain) की चेतावनी जारी की गई। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
