Helicopter:ऐसी शानोशौकत से ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन,फेरों के बाद हेलीकॉप्टर से विदाई
Helicopter: यूपी के देवरिया के एक गांव में लोग हेलीकॉप्टर से आई नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए हुजूम की शक्ल में उमड़ पड़े।
पहली बार गांव में कोई दुल्हन ऐसी शानो शौकत से पहुंची थी। दुल्हन और helicopter को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर तक जमा रही। हेलीकॉप्टर से आई दुल्हनिया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह वाकया देवरिया के भटनी के वार्ड संख्या सात के रामपुर खुरहुरिया गांव में देखने को मिला। शादी भटनी नगर में रहने वाले रेलवे के बड़े ठेकदार और व्यवसायी महेन्द्र सिंह के वकील के बेटे आशीष राज सिंह और बिहार के सीवान की रहने वाली सुरभि आनंद की थी। बुधवार की रात ये शादी सम्पन्न हुई। घरवाले इस शादी को यादगार बनाना चाहते थे।
शादी के बाद गुरुवार को दुल्हन की विदाई के लिए जब सीवान में सुनील कुमार सिंह के घर हेलीकॉप्टर पहुंचा तो लोग अचंभित हो गए।
इधर, ससुराल में भी helicopter से आ रही बहू की सूचना पाते ही आसपास के गांवों से लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
कस्बे के पास बने हेलीपैड के पास भीड़ जमा हो गई थी। निर्धारित समय, सुरक्षा और उड्डयन विभाग के मानकों को पूरा कर हेलीकॉप्टर से वर-वधू को रामपुर खुरहुरिया में उतारा गया।
मौके पर मौजूद दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने फूलमाला से स्वागत और परछावन किया। इलाके में पहली बार हेलीकॉप्टर से उड़कर पहुंचने वाली बहू की काफी चर्चा हो रही है।
