Bsp:इस इंतजार में रुकी है बीएसपी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट,मायावती की नई रणनीति

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bsp:इस इंतजार में रुकी है बीएसपी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट,मायावती की नई रणनीति

Bsp : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा भले ही कर दी हो पर बसपा में अभी मंथन का दौर जारी है।

पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है। वह उम्मीदवार चुनने के लिए फूंक-फूंक कर कदम उठा रही हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

खासकर उन 10 सीटों पर जिस पर वह वर्ष 2019 के चुनाव में जीती थी। इसके अलावा वह आरक्षित और मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर भी ऐसे उम्मीदवार चाहती है, जिससे बेहतर लड़ सके।

दस सीटों पर फंसा पेंच

बसपा ने 10 सीटों पर पिछला चुनाव जीता था। अंबेडकर नगर, अमरोहा, बिजनौर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना, सहारनपुर और श्रावस्ती सीटें हैं।

बसपा के सांसदों में अंबेडकर नगर के रितेश को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गाजीपुर के अफजाल को सपा ने उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

घोसी के अतुल राय, अमरोहा के दानिश अली, जौनपुर के श्याम सिंह यादव और श्रावस्ती के राम शिरोमणि भी दूसरी पार्टियों के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

इसी के चलते इन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती इन सीटों के अलावा मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर मजबूत उम्मीदवार चाहती हैं। इसीलिए अभी तक उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

दमदार की तलाश

बसपा सुप्रीमो ने मंडल कोआर्डिनेटरों से उम्मीदवारों का पैनल मांगा था। मंडलवार पैनल तो मिल चुके हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अधिकतर सीटों पर दमदार उम्मीदवारों के नाम नहीं हैं।

बताया तो यह भी जा रहा है कि कुछ कोआर्डिनेटरों से भी चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है।

तीन चुनावों में बसपा की स्थिति

वर्ष         जीती           वोट प्रतिशत

2019      10             19.03

2014       00            19.06

2009       20            27.04

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...