Government: इन लोगों के खाते में 1100 रुपये डालेगी योगी सरकार, 20 मई तक पहुंच जाएगी राशि

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Government: इन लोगों के खाते में 1100 रुपये डालेगी योगी सरकार, 20 मई तक पहुंच जाएगी राशि

government: योगी सरकार प्राइमरी और प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसे डालने जा रही है।

कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को ड्रेस, जूता-मोजा एवं बैग आदि की राशि 20 मई से पूर्व डीबीटी के माध्यम से बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये पहुंच जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा सत्र 2023-24 में ग्रीष्मावकाश से पहले ही अधिकतर छात्र-छात्राओं को

डीबीटी (टायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभान्वित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पिछले वर्ष के वे छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में पूर्व की कक्षा से प्रोन्नत होकर ऊपर की कक्षा में उसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं,

उन्हें प्रथम चरण में आगामी 20 मई के पूर्व ही ड्रेस, जूत-मोजे, बैग व स्वेटर आदि की रकम डीबीटी के माध्यम से उनके माता-पिता या अभिभावक के खाते में भेज दिया जाएगा।

वीसी सखी को लगाया जाएगा

वर्ष 2023-24 से डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की निकासी सरल और सुगम बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वीसी सखी योजना के साथ जोड़ा जा रहा है

ताकि अभिभावकों को उनके घर पर ही धन निकासी की सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसका मकसद है कि अभिभावक स्थानीय बाजारों से अपने मन माफिक फिटिंग वाले ड्रेस के साथ-साथ बैग, जूता-मोजा एवं स्वेटर आदि खरीद सकें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related